वंचित छात्रों के लिए जेईई, मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए 'SATHEE' होगा उपलब्ध
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एक ऐसे प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने जा रहा है जो छात्रों को प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्व-गति इंटरैक्टिव शिक्षण और मूल्यांकन प्रदान करेगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने दी।

जो छात्र इंजीनियरिंग और चिकित्सा में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं, उन्हें अब ‘SATHEE’ से काफी लाभ मिलने वाला है।
यह प्लेटफॉर्म — सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स (SATHEE) — भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के सहयोग से तैयार किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय का यह भी कहना है कि ‘SATHEE’ के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों और आईआईएससी बैंगलोर के फैकल्टी देश भर के छात्रों को प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे।
देश भर के छात्रों के लिए ‘SATHEE’ प्लेटफॉर्म अगले सप्ताह तक अस्तित्व में आ जाएगा।
अब तक, केंद्र सरकार द्वारा जामिया मिलिया इस्लामिया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे कई संस्थानों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जा रही थी।