अध्याय 02 आवारा मसीहा
दिशाहारा
“क्यों नहीं आऊँगा, भागलपुर क्या मुझे कम अच्छा लगता है? घाट के टूटे स्तूप पर से गंगा में कूदने में कितना मज़ा आता है! उस पार वह झोझा-ऊ का वन है, उसे क्या भूल सकूँगा! वह मुझे पुकारेगा और मैं चला आऊँगा।” फिर दीर्घ निश्वास लेकर बोला, “ओह, कितनी प्यारी जगह है यह भागलपुर, देख लेना मैं अवश्य आऊँगा।” दो क्षण तक दोनों में से कोई नहीं बोला। फिर सहसा शरत ने कहा, “पेड़ पर चढ़ना बड़ा ज़रूरी है, मान लो किसी वन में जा रहे हैं, हठात् संध्याका अंधकार फैल गया, चारों ओर से हिंसक पशुओं की आवाज़ें उठने लगीं, तब यदि पेड़ पर चढ़ना न आया तो महाविपद…” सुरेंद्र ने पूछा, “अगर गिर पड़ें तो…” शरत ने कहा, “गिरेंगे क्यों रे!” वह और ऊपर चढ़ गया। एक कपड़े से कमर को पेड़ की एक मोटी शाखा से बाँधा और लेट गया। बोला, “इस तरह सोकर रात काटी जा सकती है।”
नाना के घर रहते शरत को लगभग तीन वर्ष हो गए थे। इससे पहले भी वह माँ के साथ कई बार आ चुका था। सबसे पहली बार जब उसकी माँ उसे लेकर आई थी, तो नाना-नानी ने उस पर धन और अलंकारों की वर्षा की थी। नाना के दरनाथ ने कमरे में सोने की तगड़ी पहनाकर उसे गोद में उठाया था। उस परिवार में इस पीढ़ी का पहला लड़का था वह! लेकिन तीन वर्ष पहले का यह आना कुछ और ही तरह का था। उसके पिता मोतीलाल यायावर और प्रकृति के स्वप्नदर्शी व्यक्ति थे। जीविका का कोई भी धंधा उन्हें कभी बाँधकर नहीं रख सका। चारों ओर से लाँछित होकर वे बार-बार कामकाज की तलाश करते थे। नौकरी मिल भी जाती थी तो उनके शिल्पी मन और दासता के बंधन में कोई समंजस्य नहीं हो पाता। कुछ दिन उसमें मन लगाते, परंतु फिर एक दिन अचानक बड़े साहब से झगड़कर उसे छोड़ बैठते और पढ़ने में व्यस्त हो जाते या कविता करने लगते। कहानी, उपन्यास, नाटक सभी कुछ लिखने का शौक था। चित्रकला में भी रुचि थी।
सौंदर्यबोध भी कम नहीं था। सुंदर कलम में नयन-बिलगा कर बढ़िया कागज़ पर मोती जैसे अक्षरों में रचना आरंभ करते, परंतु आरंभ जितना महत्वपूर्ण होता है, अंत उतना ही महत्वपूर्ण नहीं होता। अंत की अनिवार्यता को उन्होंने कभी स्वीकार ही नहीं किया। बीच में ही छोड़कर नई रचना आरंभ कर देते। शायद उनका आदर्श बहुत ऊँचा होता था या शायद अंत तक पहुँचने की क्षमता ही उनमें नहीं थी। वह कभी कोई रचना पूरी नहीं कर सके। एक बार बच्चों के लिए उन्होंने भारतवर्ष का एक विशाल मानचित्र तैयार करना आरंभ किया, परंतु तभी मन में एक प्रश्न जाग आया, क्या इस मानचित्र में हिमाचल की गरिमा का ठीक-ठीक अंकन हो सकेगा? नहीं हो सकेगा। बस, फिर किसी भी तरह वह काम आगे नहीं बढ़ सका। इस तरह मोती लाल की सारी कला-साधना व्यर्थता में ही सफल हुई। परिवार का भरण-पोषण उनके लिए असंभव हो गया। यह देखकर शरत की माँ भुवनमोहिनी ने पहले तो पति को बहुत-कुछ कहा-सुना, फिर अपने पिता के दरनाथ से याचना की और एक दिन सबको लेकर भागलपुर चली आईं। मोती लाल एक बार फिर घर-जँवाई होकर रहने लगे।
भागलपुर आने पर शरत को दुर्गाचरण एम.ई. स्कूल की छात्रवृत्ति क्लास में भर्ती कर दिया गया। नाना स्कूल के मंत्री थे, इसलिए बालक की शिक्षा-दीक्षा कहाँ तक हुई है, इसकी किसी ने खोज-खबर नहीं ली। अब तक उसने केवल ‘बोधोदय’ ही पढ़ा था। यहाँ उसे पढ़ना पड़ा ‘सीता-वनवास’, ‘चारुपाठ’, ‘सद्भाव-सद्गुरु’ और ‘प्रकांड व्याकरण’। यह केवल पढ़ जाना ही नहीं था, बल्कि स्वयं पंडित जी के सामने खड़े होकर प्रतिदिन परीक्षा देना था। इसलिए यह बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि बालक शरत का साहित्य से प्रथम परिचय आँसुओं के माध्यम से हुआ। उस समय वह सोच भी नहीं सकता था कि मनुष्य को दुख पहुँचाने के अलावा साहित्य का कोई उद्देश्य हो सकता है, लेकिन शीघ्र ही वह यह अवश्य समझ गया कि वह क्लास में बहुत पीछे है। यह बात वह सह नहीं सकता था, इसलिए उसने परिश्रमपूर्वक पढ़ना आरंभ कर दिया। और देखते-देखते बहुतों को पीछे छोड़कर अच्छे बच्चों में गिना जाने लगा।
नाना के कई भाई थे और संयुक्त परिवार में एक साथ रहते थे। इसलिए मामाओं और मौसियों की संख्या काफी थी। उनमें छोटे नाना अघोरनाथ के बेटे मणि द्र और उसका सहपाठी था। इन दोनों को घर पढ़ाने के लिए नाना ने अक्षय पंडित को नियुक्त कर दिया था। वे मानो यमराज के सहोदर थे। माना जाता था कि विद्या का निवास गुरु के डंडे में है। इसलिए बीच-बीच में सिंह-गर्जना के साथ-साथ रुदन की करुण ध्वनि भी सुनाई देती रहती थी। इस विद्या अध्ययन के समय शरारत कम नहीं चलती थी। शरद यहाँ भी अग्रणी था। उस दिन तेल के दिए के चारों ओर बैठकर सब बच्चे पढ़ रहे थे और बरामदे में निवाड़ के पलंग पर लेटे हुए नाना सुन रहे थे। सहसा वे बोल उठे, “क्यों, पुराना पाठ याद कर रहे हो? आज नया पाठ नहीं पढ़ा क्या?” “नहीं!” “क्यों?” “पंडित जी नहीं आए। उन्हें बुखार आ गया है।” बस नाना ने घर के सेवक मुशाई को पुकारा, “मुशाई, लालटेन जलाओ! पंडित जी को बुखार आ गया है। देखने जाना है।” वे स्कूल के मंत्री ही नहीं, समाज के नेता भी थे। मनुष्य के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, इसमें वे आदर्श माने जाते थे। उनके जाते ही शरद ने घोषणा की, “केट इज आउट, लेट मी उस प्ले।”
और तुरंत ही समवेत गान का यह स्वर वहाँ गूँज उठा: डाँस लिटिल बेबी, डाँस अपहाई, नेवर माइंड बेबी, मदर इज़ नाइ। क्रोएंड के पार, के पार एंड क्रो, डियर लिटिल बेबी, डियर यू गो। अप-टू दी सीलिंग, अप-टू दी ग्राउंड, बैकवर्ड एंड फॉरवर्ड, राउंड एंड राउंड। डाँस लिटिल बेबी, एंड मदर विल सिंग, मेरिली-मेरिली, डिंग-डिंग-डिंग। एक उत्साही बालक ने इस अंतिम पंक्ति का तुरंत हिंदी अनुवाद भी प्रस्तुत कर दिया, “खुशी से, खुशी से, ताक धिना धिना।” एक दिन न जाने कहाँ से एक चमगादड़ बच्चों के सिर पर आकर मँडराने लगा। छोटा मामा देवी सोया पड़ा था, क्योंकि नाना भी सो गए थे। तब बाकी बच्चों का पढ़ना कैसे होता? चमगादड़ को देखकर मणि और शरत के हाथ खुजलाने लगे। लाठियाँ लेकर वे उसे पकड़ने दौड़े। फिर जो युद्ध मचा, उसमें चमगादड़ तो जंगलों से होकर निकल गया, लेकिन लाठी दीवार में जा लगी। चादर पर तेल फैलता हुआ वह बुझकर गिर पड़ा। यह देखकर मणि और शरत दोनों चुपचाप वहाँ से पलायन कर गए। नाना की आँख खुल गई। देखा घोर अंधकार फैला है। पुकार उठे, “मुशाई, मुशाई!” मुशाई दौड़ा-दौड़ा आया, “जी!” “बाती कैयूँ बुत्त गया?”
दीया सलाई जला कर मुशाई ने देखा कि वहाँ न तो मणि है और न शरत्। केवल देवी गहरी नींद में सो रही है। बोला, “मणि और शरत् तो खाना खाने गए हैं। देवी ने बत्ती गिरा दी है।” इस अपराध की कोई क्षमा नहीं थी। केदारनाथ ने देवी का कान पकड़ कर उठाया और मुशाई से कहा, “इसे ले जा कर अस्तबल में बंद कर दो।” अगले दिन मामा को प्रसन्न करने के लिए गहरी ऋषिवत देनी पड़ी। लेकिन देवी पर माँ सरस्वती की कम ही कृपा थी। शरत् के बड़े मामा ठाकुरदास सभी बच्चों की शिक्षा की देखभाल करते थे। वे गांगुली परिवार की कट्टरता और कठोरता के सच्चे प्रतिनिधि थे। उस दिन क्या हुआ, मोतीलाल बच्चों को ले कर गंगा के किनारे घूम रहे थे कि अचानक ठाकुरदास आ निकले। उनकी दृष्टि में यह अक्षम्य अपराध था। उन्होंने बच्चों को तुरंत परीक्षा के लिए तैयार होने का आदेश दिया। किसी तरह मणि और शरत् तो मुक्ति पा गए, लेकिन देवी ने जगन्नाथ शब्द का संधि-विच्छेद किया, ‘जगड़-नाथ’।
इस अपराध का दंड पीठ पर चाबुक खाना ही नहीं था, अस्तबल में बंद होना भी था। परंतु शरत पर इन बातों का कोई असर नहीं होता था। यहाँ तक कि स्कूल में भी दुष्टता करने से वह नहीं चूकता था। अक्सर वहाँ की घड़ी समय से आगे चलने लगती। उसे ठीक करके चलाने का भार वैसे अक्षय पंडित पर था। लेकिन दो घंटे खूब जमकर काम करने के बाद तंबाकू खाने की इच्छा हो आना स्वाभाविक था। तब वे स्कूल के सेवक जगुआ की पानशाला में जा उपस्थित होते। इसी समय शरत की प्रेरणा से दूसरे छात्र उस घड़ी को दस मिनट आगे कर देते। कई दिन जब उनकी चोरी नहीं पकड़ी गई तो साहस और बढ़ गया। वे घड़ी को आधा घंटा आगे करने लगे। इसके बाद कभी-कभी वह एक घंटा भी आगे हो जाती थी। उस दिन तीन का समय होने पर उसमें चार बजे थे। अभिभावकों के मन में संदेह होने लगा, लेकिन पंडित जी ने उत्तर दिया, “मैं स्वयं घड़ी की देखभाल करता हूँ।”
उत्तर उन्होंने दे दिया, लेकिन शंका उनके भीतर भी थी। इसलिए उन्होंने चुपचाप इस रहस्य का पता लगाने का प्रयत्न किया। एक दिन पानशाला से असमय ही लौट आए, क्या देखते हैं कि बच्चे एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर घड़ी को आगे कर रहे हैं। बस वे गरज उठे। और सब लड़के तो निमिष-मात्र में वहाँ से भाग गए, लेकिन निश्चित लड़के का अभिनय करता हुआ बैठा रहा। पंडित जी यह कभी न जान सके कि इस सारे नाटक का निदेशक वही है। उसने कहा, “पंडित जी, आपके पैर छूकर कहता हूँ, मुझे कुछ नहीं मालूम। मैं तो मन लगाकर सवाल निकाल रहा था।” उस समय उसकी मुख-भंगी देखकर कौन अविश्वास कर सकता था? अपने असीम साहस और सूझ-बूझ के कारण जिस प्रकार वह घर में मामा-लोगों के दल का दलपति बन गया था, उसी प्रकार स्कूल के विद्यार्थियों ने नेतृत्व का भार भी अनायास ही उसके कंधों पर आ गया।
उसके शौक भी बहुत थे, जैसे पशु-पक्षी पालना और उपवन लगाना। लेकिन उनमें सबसे प्रमुख था तितली-उद्योग। नाना रूप-रंग की अनेक तितलियों को उसने काठ के बक्से में रखा था। बड़े यत्न से वह उनकी देखभाल करता था। उनकी रुचि के अनुसार भोजन की व्यवस्था होती थी। उनके युद्ध का प्रदर्शन भी होता था। उसी प्रदर्शन के कारण उसके सभी साथी उसकी सहायता करके अपने को धन्य मानते थे। उनमें न केवल परिवार के यादूसरे बड़े घरों के बालक थे बल्कि घर के नौकरों के बच्चे भी थे। उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता था। ये बच्चे भी उसे प्रसन्न करके अपने को कृतार्थ अनुभव करते थे। अपने उपवन में उसने अनेक प्रकार के फूल-गाछ और लता-गुल्म लगाए थे। ऋतु के अनुसार जूही, बेला, चंद्रमल्लिका और गेंदा आदि के फूल खिलते और दलपति सहित सभी बच्चे गदगद हो उठते। इस उपवन के बीच में गड्ढा खोदकर एक तलैया का निर्माण भी उसने किया था। उस पर टूटे शीशे का आवरण था। साधारणतया वह उस पर मिट्टी की परत देता था, परंतु कोई विशिष्ट व्यक्ति देखने आता तो मिट्टी हटाकर उसे चकित कर देता।
लेकिन ये सारे कार्य उसे छिपकर करने पड़ते थे, क्योंकि आम लोग इन्हें पसंद नहीं करते थे। उनकी मान्यता थी कि बच्चों को केवल पढ़ने का ही अधिकार है। प्यार, आदर और खेल से उनका जीवन नष्ट हो जाता है। सवेरे स्कूल जाने से पहले घर के बरामदे में उन्हें चिल्ला-चिल्लाकर पढ़ना चाहिए और संध्याकाल स्कूल से लौटकर रात के भोजन तक चंडी-मंडप में दीप के चारों ओर बैठकर पाठ का अभ्यास करना चाहिए। यही गुरुजनों की प्रीति पाने का गुर था। जो नियम तोड़ता था, उसे आयु के अनुसार दंड दिया जाता था। कोई नहीं जानता था कि न जाने कब किसको घंटों तक एक पैर पर खड़े होकर आँसू बहाने पड़ें। इस अनुशासन के बीच खेलने का अवकाश पाना बड़ा कठिन था, परंतु आँखों में धूल झोंकने की कला में श्रेष्ठ निष्णात था।
छात्रवृत्ति को परीक्षा पास करने के बाद, जब वह अंग्रेज़ी स्कूल में भर्ती हुआ, तब भी उसकी प्रतिभा में ज़रा भी कमी नहीं हुई। गांगुली परिवार में पतंग उड़ाना वैसे ही वर्जित था जैसे शास्त्रों में समुद्र-यात्रा। परंतु शरत को पतंग उड़ाना, लट्टू घुमाना, गोली और गुल्ली-डंडा जैसे निषिद्ध खेल बड़े प्रिय थे। नीले आकाश में नृत्य करती हुई उसकी पतंग को देखकर दल के दूसरे सदस्यों के हृदय नाच उठते। उसका माँझा विश्वजयी था। वह ऐसा पेंच मारता कि विरोधी की पतंग कटकर धरती पर आ गिरती। शून्य में लट्टू घुमाकर उसे हथेली पर ऐसे लपक लेता कि साथी मुग्ध हो रहते। बाग से फल चुरा लाने की कला में भी वह कम कुशल नहीं था। मालीक लोग संदेह करते, पेड़ पर लगे अमरूदों की गिनती भी वे रखते, लेकिन वे डाल-डाल तो शरत पात-पात। उसकी तीक्ष्ण बुद्धि के सामने मालीकों के सब उपाय व्यर्थ हो जाते।
यदि कभी पकड़ा भी जाता तो वीरों की तरह दंड ग्रहण करता। कथाशिल्पी शरत्चंद्र के सभी प्रसिद्ध पात्र देवदास, श्रीकांत, दुर्दांतराम और सव्यसाची इस कला में निष्णात हैं। पता नहीं, दुर्दांतराम की तरह उसकी कोई नारायणी भाभी थी या नहीं, पर निश्चय ही चोरी की शिकायत आने पर उसकी माँ ने उस कलमुहे को एक पैर पर खड़ा होने की सजा दी होगी और उसने विरोध प्रकट करते हुए भी उसे स्वीकार कर लिया होगा। वह खिलाड़ी था, विद्रोही भी उसे कह सकते हैं, पर बदमाश वह किसी भी दृष्टि से नहीं था। भले ही तत्कालीन नियमों के अनुसार उसे यह उपाधि मिली हो। पिता की तरह उसमें भी प्रचुर मात्रा में सौंदर्य-बोध था। पढ़ने के कमरे को खूब सजाकर रखता। चौकी और उस पर एक सुंदर-सी तिपाई, एक बंद स्क्रिप और उसमें पुस्तकें, कापियाँ, कलम-दवात इत्यादि। उसकी पुस्तकें झक-झक करती थीं। कापियाँ वह स्वयं करीने से काटकर ऐसे तैयार करता था कि देखते ही बनती थीं।
स्वभाव से भी वह अपरिग्रही था। दिनभर में जितनी गोलियाँ और लट्टू जीतता, संध्या को वह उन सबको छोटे बच्चों में बाँट देता। देने में उसे मानो आनंद आता था, लेकिन यह देने के अभिमान का आनंद नहीं था, यह था भार-मुक्ति का आनंद। नींद और आहार पर भी उसे अधिकार था। बचपन से ही वह स्वल्पाहारी था। बड़े होने पर कथा-शिल्पी शरत्चंद्र की ‘बड़ी बहू’ सबसे अधिक इसीलिए तो परेशान रहती थी। अंग्रेज़ी स्कूल में पढ़ते समय उसे अपने शरीर का बड़ा ध्यान रहता था। नाना के घर के उत्तर की ओर गंगा के ठीक ऊपर एक बहुत बड़ा और बदनाम घर था। कभी वहाँ एक बहुत बड़ा परिवार रहता था। परंतु संयोग से एक के बाद एक, कई मृत्यु हो जाने पर वे लोग उसे छोड़कर चले गए। उसके बाद बहुत दिनों तक वह भूत-वास बना रहा। अभिभावकों से छिपाकर इसी महल के आँगन में शरत ने कुश्ती लड़ने का अखाड़ा तैयार किया। गोला फेंकने के लिए गंगा के गर्भ से बड़े-बड़े गोल पत्थर आ गए, लेकिन ‘पैरे लल बार’ की व्यवस्था नहीं हो सकी। पैसे का अभाव जो था। बहुत सोच-विचार कर शरत ने आदेश दिया, “वाँस की बार तैयार की जाए।”
बस साँझ के झुटपुटे में चार-पाँच लड़के बाँस काटने निकल पड़े। झाड़-झंखाड़ों में रगड़-रगड़ कर हाथ-पाँव लहूलुहान हो गए। पर दलपत की आज्ञा है कि उसी रात को ‘पैरेलल बार’ तैयार हो जानी चाहिए और वह हुई। अगले दिन दोपहर तक सब लड़के उत्फुल्ल हो कर उस पर झूलने लगे। लेकिन न शोर मचाना वहाँ एकदम मना था। घर के लोग जान न लें, इसलिए लौटते समय वे सब प्राण-रक्षा मंत्र पढ़ते हुए लौटते थे, लेकिन एक दिन क्या हुआ कि गिर जाने के कारण एक बालक को चोट आ गई। उसके बाद जो कुछ हुआ उसकी कल्पना कर लेना कष्टसाध्य नहीं है। उसका विश्वास था कि तैरने से शरीर बनता है। गंगा घर के समीप ही थी, लेकिन कभी-कभी रूठ कर दूर चली जाती थी। उस वर्ष ऐसा ही हुआ। बीच में छोटे-छोटे ताल बन गए और उनमें लाल-लाल जल भर गया। शरत उस लाल जल में स्नान करने का लोभ कैसे संवरण कर सकता था! मणि को मामा के साथ ले कर एक दिन वह उसमें कूद ही तो पड़ा, लेकिन उसका दुर्भाग्य, उस दिन छोटे नाना अघोरनाथ असमय ही घर लौट आए। उन्होंने मणि को नहीं देखा तो पूछा, “मणि कहाँ है?” किसी ने बताया, “मणि-शरत ताल में स्नान करने गए हैं।”
उस क्षण अघोरनाथ ने जो हुंकार किया, उसे सुनकर सब डर गए। उनका यह डर अकारण नहीं था। जैसे ही दोनों बालक नहाकर खुशी-खुशी घर लौटे, वैसे ही छोटे नाना सिंह के समान गरजते हुए मणिपुर पर टूट पड़े। घर की नारियों के बार-बार बचाने पर भी जो उसकी दुर्गति हुई, उसे ठीक होते-होते पाँच-सात दिन लग गए। लेकिन शरत् उस क्षण के बाद वहाँ नहीं दिखा। तीसरे दिन जब नाना फिर घोड़े पर सवार होकर काम पर चले गए, तभी वह दिखाई दिया। मामा लोगों ने अचरज से पूछा, “तू कहाँ चला गया था रे?” शरत् ने उत्तर दिया, “मैं गोदाम में था।” “क्या खाता था?” “वही जो तुम खाते थे।” “कौन देता था?” “छोटी नानी!” जिस समय छोटे नाना मणिपुर को मार रहे थे, उस समय छोटी नानी के पर मार्शल से शरत् घर में जाकर छिपा था।
लेकिन उसे खेलने का जितना शौक था, उतना ही पढ़ने का भी था। वह केवल स्कूल की ही पुस्तकें नहीं पढ़ता था, पिता के सँग्राहालय में जो भी पुस्तकें उसके हाथ लग जातीं, चुपकर उन्हें पढ़ डालता। वहीं से एक दिन उसके हाथ एक ऐसी पुस्तक लगी जिसमें दुनिया भर के विषयों की चर्चा थी। नाम था ‘संसार कोश’। विपद पड़ने पर गुरुजनों के डंड से कैसे मुक्ति पाई जाती है, इसका भी एक मंत्र उसमें लिखा था। अपने सभी साथियों को उसने यह मंत्र सिखा दिया। मंत्र था, “ॐ हं द्यूं द्यू रक्षरक्ष स्वाहा।” केवल गुरुजनों के डंड से मुक्ति पाने का ही नहीं, साँपों को बस में करने का मंत्र भी उसे उसी में मिला था। शरद उसकी परीक्षा करने को आतुर हो उठा। कुछ दिन पहले उसे साँप ने काट लिया था। बड़ी कठिनता से उसके प्राण बच सके थे। इसी लिए वह जनमेजय की तरह नागयज्ञ करने को और भी उत्सुक था। कोश में लिखा था कि एक हाथ लंबी बेल की जड़ किसी भी विषैले साँप के फण के पास रख देने पर पलभर में वह साँप सिर नीचा कर निर्जीव हो जाएगा।
बड़े उत्साह के साथ उसने बेल की जड़ ढूँढनी शुरू की। साँपों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उस दिन शायद उन्हें इस मंत्र का पता लग गया था। इसलिए बहुत खोज करने पर भी कोई साँप नहीं दिखाई दिया। अंत में अमरूद के एक पेड़ के नीचे मलबे में एक गोखरू साँप के बच्चे का पता लगा। खुशी से भरकर शरत अपने दल सहित वहाँ जा पहुँचा और उसे बाहर निकालने के लिए छेड़ने लगा। बालकों के इस अत्याचार से क्षुब्ध होकर साँप के उस बच्चे ने अपना फण उठा लिया। शरत उसी क्षण की राह देख रहा था, तुरंत आगे बढ़कर बेल की जड़ उसके सामने कर दी। वह सोच रहा था कि अभी वह साँप सिर नीचा करके सबसे क्षमा-प्रार्थना करेगा, लेकिन निस्तेज होना तो दूर, वह बच्चा बार-बार उस जड़ को डसने लगा। यह देखकर बालक भयाक्रांत हो उठे। तब मणिमामा कहीं से लाठी लेकर आए और उन्होंने सनातन रीति से उस बालसर्प का संहार कर डाला।
ऐसा लगता है, तब तक शरत की भेंट ‘विलासी’ के ‘मृत्युंजय’ से नहीं हुई थी। जड़ दिखाने से पूर्व एक काम और भी तो करना होता है, “जिससाँप को जड़ी दिखाकर भगाना हो, पहले उसका मुँह गरम लोहे की सींक से कई बार दाग दो, फिर उसे चाहे जड़ी दिखाई जाए, चाहे कोई मामूली-सी सींक, उसे भागकर जान बचाने की ही सूझेगी।” ‘श्रीकांत’ और ‘विलासी’ आदि अपनी रचनाओं में कथाशिल्पी शरतचंद्र ने इस विद्या की अच्छी चर्चा की है। इन शरारतों के बीच कभी-कभी यह भी देखा जाता कि दिलपति गैरहाजिर मसीहा है। पुकार उठती, “कहाँ गए शरत दा?” “यहीं तो थे।” “कहाँ थे?” कुछ पता न लगता, परंतु जब खोज-खोजकर सब थक जाते, तो न जाने कहाँ से आकर वह स्वयं हाजिर हो जाता। बच्चे उसे घेर लेते और पूछते, “कहाँ चले गए थे?” “तपोवन!” “यह तपोवन कहाँ है, हमें भी दिखाओ।”
उसने किसी को भी तपोवन का पता नहीं बताया, लेकिन सुरेंद्र मामा से उसकी सबसे अधिक पटती थी। शायद इसलिए कि सुरेंद्र ने उसकी माँ का दूध पिया था। वह अभी छोटा ही था कि उसकी माँ के फिर से संतान होने की संभावना दिखाई दी। उधर शरत का छोटा भाई शैशव में ही चल बसा था। तब उसकी माँ ने सुरेंद्र को अपना दूध पिलाकर पाला था। इसलिए बहुत अनुनय-विनय करने पर एक दिन वह उसे साथ लेकर अपने तपोवन गया। जाने से पहले उसने सुरेंद्र से कहा, “मैं तुझे वहाँ ले तो चलूँगा, परंतु तू सूर्य, गंगा और हिमालय को साक्षी करके यह प्रतिज्ञा कर कि किसी और को इस स्थान का पता नहीं बताएगा।” सुरेंद्र बोला, “मैं सूर्य को साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि किसी और को इस स्थान का पता नहीं बताऊँगा।” “मैं गंगा को साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि किसी और को इस स्थान का पता नहीं बताऊँगा।” “मैं हिमालय को साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि किसी और को इस स्थान का पता नहीं बताऊँगा।” “अब चल!”
घोष परिवार के मकान के उत्तर में गंगा के बिलकुल पास ही एक कमरे के नीचे, नीम और करोंदे के पेड़ों ने उस जगह को घेरकर अंधकार से आच्छादित कर रखा था। नानलताओं ने उस स्थान को चारों ओर से ऐसे ढँक लिया था कि मनुष्य का उसमें प्रवेश करना बड़ा कठिन था। बड़ी सावधानी से एक स्थान की लताओं को हटाकर शरद उसके भीतर गया। वहाँ थोड़ी-सी साफ-सुथरी जगह थी। हरी-भरी लताओं के भीतर से सूर्य की उज्ज्वल किरणें छन-छनकर आ रही थीं और उनके कारण स्निग्ध हरित प्रकाश फैल गया था। देखकर आँखें जुड़ाने लगीं और मन गद्गद होकर मानो किसी स्वप्नलोक में पहुँच गया। एक बड़ा-सा पत्थर वहाँ रखा था। उसके ऊपर बैठकर शरद ने सुरेंद्र को बुलाया, “आ!” सुरेंद्र डरते-डरते पास जाकर बैठा। नीचे खरस्रोता गंगा बह रही थी। दूर उस पार का दृश्य साफ-साफ दिखाई दे रहा था। मंद-मंद शीतल पवन की मृदु हिलोरें शरीर को पुलक से भर रही थीं। सुरेंद्र ने मुग्ध होकर कहा, “यह जगह तो बहुत सुंदर है।” शरद बोला, “हाँ, इस जगह आकर बैठना मुझे बहुत अच्छा लगता है। न जाने क्या-क्या सोचा करता हूँ। बड़ी-बड़ी बातें सब यहीं दिमाग में आती हैं।”
सुरेंद्र ने कहा, “सचमुच ऐसा लगता है जैसे तपोवन में आ गया हूँ। आज समझता हूँ कि इस बार तुमने अंकगणित में सौ में से सौ अंक कैसे पाए थे।” न जाने कितनी बार वह इस पवित्र मौन-एकांत में आकर बैठा होगा। दूर से आती बच्चों की शरारतों की आवाज़ें गंगा की कल-कल ध्वनि में मिलकर एक रहस्यमय वातावरण का निर्माण करती होंगी। प्रकृति का सौंदर्य जैसे उसके थके तन-मन को सहलाता होगा और तब उसने मन-ही-मन प्रतिज्ञा की होगी, “मैं सूर्य, गंगा और हिमालय को साक्षी करके प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं जीवन-भर सौंदर्य की उपासना करूँगा, कि मैं जीवन-भर अन्याय के विरुद्ध लड़ूँगा, कि मैं कभी छोटा काम नहीं करूँगा।” उसने अनुभव किया होगा कि घर में एकांत नहीं है। ज़रा-ज़रा सी ध्वनि मस्तिष्क में प्रतिध्वनि पैदा करती है और उभरते हुए चित्र को धुंधला कर देती है… तभी उसने इस तपोवन को ढूँढना चाहा होगा।
लेकिन उसने अंकगणित में ही सौ-प्रतिशत अंक नहीं पाए थे, अंग्रेज़ी स्कूल के प्रथम वर्ष में उसने परीक्षा में प्रथम स्थान भी पाया था। हुआ यह कि छात्रवृत्ति की परीक्षा पास करने के बाद अंग्रेज़ी पढ़ने के लिए उसे नीचे की कक्षा में दाखिल होना पड़ा, इसलिए दूसरे विषय उसके लिए सहज हो गए और वह बीच में ही एक वर्ष लांघकर ऊपर की कक्षा में पहुँच गया। इन सब बातों से जहाँ मित्रों में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ी, वहाँ गुरुजन भी आश्वस्त हो गए। स्कूल में एक छोटा-सा पुस्तकालय भी था। वहीं से लेकर उसने उस युग के सभी प्रसिद्ध लेखकों की रचनाएँ पढ़ डालीं। युगसंधि के उस काल में जब कर्तालोंग चंडी-मंडप में बैठकर चौपड़ को लेकर शोर मचाते तब किशोर-वय के लोग चोरी-चोरी बंकिम-रवींद्र की पुस्तकों के पन्ने पलटते। लेकिन शरत केवल पढ़ता ही नहीं था, उसे समझने और आसपास के वातावरण का सूक्ष्म अध्ययन करने की सहज प्रतिभा भी उसमें थी। वह हर वस्तु को करीब से देखता था।
उस दिन अवकाश प्राप्त अध्यापक अघोरनाथ अधिकारी स्नान के लिए गंगा घाट की ओर जा रहे थे। कपड़े उठाए पीछे-पीछे चल रहा था शरत्। एक टूटे हुए घर के भीतर से एक स्त्री के धीरे-धीरे रोने का करुण स्वर सुनाई दिया। अधिकारी महोदय ठिठक गए। बोले, “यह कौन रोता है? क्या हुआ इसे?” शरत् ने उत्तर दिया, “मास्टर मुशाय, इस नारी का स्वामी अंधा था। लोगों के घरों में कामकाज करके यह उसे खिलाती थी। कल रात इसका वह अंधा स्वामी मर गया। वह बहुत दुखी है। दुखी लोग बड़े आदमियों की तरह दिखाने के लिए ज़ोर-ज़ोर से नहीं रोते। उनका रोना दुख से विदीर्ण प्राणों का क्रंदन होता है। मास्टर मुशाय, यह सचमुच कारुण्य है।” छोटी आयु के बालक के रोने का इतना सूक्ष्म विवेचन सुनकर अघोर बाबू विस्मित हो उठे। वे कलकत्ता रहते थे। लौटकर उन्होंने अपने एक मित्र से इस घटना की चर्चा की। मित्र ने कहा, “जो रुदन के विभिन्न रूपों को पहचानता है, वह साधारण बालक नहीं है। बड़ा होकर वह निश्चय ही मनस्तत्व के व्यापार में प्रसिद्ध होगा।”
लेकिन गांव की परिवार में उसकी इस सहज प्रतिभा को पहचानने वाला कोई नहीं था। इस घोर आदर्शवादी परिवार में केवल एक ही व्यक्ति ऐसा था जिस पर नवयुग की हवा का कुछ प्रभाव हुआ था। वे थे केदारनाथ के चौथे भाई अमरनाथ। वे शौकीन तबीयत के थे। कबूतर पालते थे। और उस युग में कांघा, शीशा और ब्रुश इत्यादि का प्रयोग करते थे। सिर पर अंग्रेज़ी फैशन के बाल भी रखते थे। घर के बालक उनके इस रूप पर मुग्ध थे। मुग्ध होने का एक और भी कारण था। दफ्तर से लौटकर वे रोज़ उन्हें कुछ न कुछ देते थे। जैसे पी परमेंट की गोलियाँ इत्यादि। लेकिन इसी कारण बड़े भाई उनसे अप्रसन्न थे। और इसी कारण एक दिन चोटी रखकर शेष बाल उन्हें कटवाने पड़े थे।
पढ़ने में भी उनकी रुचि कम नहीं थी। बंकिमचंद्र का ‘बंगदर्शन’ का प्रवेश उन्हीं के द्वारा गांगुली परिवार में हो सकता था। यह ‘बंगदर्शन’ बांग्ला साहित्य में नवयुग का सूचक था। गांगुली लोगों के हाली शहर से बंकिमचंद्र का ‘कांठलपाड़ा’ दूर नहीं था। उस गाँव की एक लड़की इस परिवार में वधू बनकर भी आई थी, लेकिन ‘घर का जोगी जोगड़ा आन गाँव का सिद्ध’। बंकिमचंद्र की यहाँ तकनीकी भी प्रतिष्ठा नहीं थी। नवयुग के संदेशवाहक होने के नाते इस कट्टर परिवार में अगर थी तो थोड़ी-बहुत अप्रतिष्ठा ही थी, लेकिन फिर भी अमरनाथ चोरी-छिपे ‘बंगदर्शन’ लाते थे। उनसे वह भुवनमोहनी के द्वारा मोतीलाल के पास पहुँचता था और वहाँ से कुसुमकामिनी की बैठक में।
दुर्भाग्य से अमरनाथ बहुत दिन जीवित नहीं रह सके। बच्चों को अपार व्यथा में डुबोकर वे छोटी आयु में ही स्वर्गवासी हो गए। उनकी कमी किसी सीमा तक मोती लाल और कुसुमकुमारी ने पूरी की। कुसुमकुमारी सबसे छोटे नाना अघोरनाथ की पत्नी थीं। छात्रवृत्ति परीक्षा पास करके स्वयं उन्होंने ईश्वरचंद्र विद्यासागर के हाथों से पारितोषिक पाया था। जैसा कि होता आया है, तब भी स्त्रियों का मुख्य कार्य था, रसोई का जुगाड़ करना और घर-गृहस्थी के दूसरे कार्य।
संभालना। उससे समय बचाकर जीवन को जीवंत बनाने के लिए कलह करना या सोना। फिर जागने पर परनिंदा में रस लेना, लेकिन कुसुमकामिनी यह सब नहीं कर पाती थीं। जिस दिन उनकी रसोई बनाने की बारी नहीं होती थी, उस दिन उनकी बैठक में (या ऊपर छत पर) एक छोटी-मोटी गोष्ठी होती थी। उसमें वे स्वयं ‘बांगदर्शन’ के अतिरिक्त ‘मृणालिनी’, ‘वीरांगना’, ‘बृजांगना’, ‘मेघनादवध’ और ‘नीलदर्पण’ पढ़कर सुनाती थीं। उनका स्वर और पढ़ने की शैली इतनी मर्मस्पर्शी थी कि सभी निस्पंद हो उठते थे। बालक शरत आश्चर्य और आदर से भरकर सोचता कि लेखक भी कितना असाधारण व्यक्ति होता है। संभवतः उसके मन में तब लेखक बनने की बात नहीं उठी थी। पर उसने लेखक को मनुष्य से ऊपर अवश्य माना था। यह उसके उपार्जन करने का युग था, लेखक बनने का नहीं। इस गोष्ठी में उसने साहित्य का पहला पाठ पढ़ा था और फिर बहुत दिन बाद पढ़ी ‘बांगदर्शन’ में कविगुरु की युगांतरकारी रचना ‘आँख की किरकिरी’। पढ़कर उस किशोर को जो गहरे आनंद की अनुभूति हुई, उसे न वह किसी को बता सका, न जीवन-भर भूला ही सका। अब तक उसका मन भूत-प्रेतों की कहानियों से ही आतंकित रहा था। इस नए जीवन-दर्शन ने उसे प्रकाश और सौंदर्य के एक नए जादू भरे संसार में पहुँचा दिया। जैसे पुश्किन की रचना पढ़ने के बाद ताल्स्ताय पुकार उठे थे, “मैं पुश्किन से बहुत कुछ सीख सकता हूँ। वे मेरे पिता हैं। वे मेरे गुरु हैं।” वैसे ही शरत ने कहा होगा, “मैं उनसे बहुत कुछ सीख सकता हूँ। वे आज से मेरे गुरु हुए।”
और सचमुच शरत्जी जीवन के अंतिम क्षण तक उन्हें अपना गुरु ही मानते रहे। वास्तव में मणि-शरत की शिक्षा का आदि परव कुसुमकामिनी की पाठशाला में ही शुरू हुआ था। पाठ्यपुस्तक का क्रम समाप्त होने पर साहित्य की बारी आती थी। शैशव से लेकर यौवन के प्रारंभ होने तक इस क्रम में कोई व्यवधान नहीं पड़ा। अपराजेय कथाशिल्पी शरतचंद्र के निर्माण में कुसुमकामिनी का जो योगदान है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। इसी गोष्ठी में अचानक एक दिन क्रांति हो गई। एक नए स्रोत से आकर उस दिन रवींद्रनाथ की कविता ‘प्रकृति-प्रतिशोध’ का स्वर गूँज उठा। पढ़ने वाले थे उसी परिवार के एक व्यक्ति। वे बाहर रहकर पढ़े थे। इस परिवार में वर्जित संगीत और काव्य में उनकी दिलचस्पी थी। उस कविता को सुनाने के लिए उन बंधुओं ने परिवार की सभी नारियों को इकट्ठा किया था। किसने कितना समझा, पता नहीं, लेकिन शरत की आँखों में आँसू आ गए। उन्हें छिपाने के लिए वह उठकर बाहर चला गया।
नाना के इस प्रवार में शरत के लिए अधिक दिन रहना संभव नहीं हो सका। उसके पिता केवल स्वप्नदर्शी नहीं थे, बल्कि उनमें कई और दोष थे। वे हुक्का पीते थे, और बड़े होकर बच्चों के साथ बराबरी का व्यवहार करते थे। उनकी शरारतों में वे सदा अपरोक्ष रूप से सहायता करते थे। जब उनमें से किसी को गोदाम में बंद करने की सज़ा मिलती तो वे चुपचाप उन्हें खाना दे आया करते थे। जब वे छूटते तो फूलों की माला तैयार करके उन्हें प्रसन्न कर देते थे। उनके बनाए कागज़ के नाना प्रकार के खिलौने बच्चों में बहुत लोकप्रिय थे। बड़े यत्न से वे स्लेट-पेंसिल लेकर उन्हें सुंदर अक्षर लिखना सिखाते थे। उनके लिए गंगा-स्नान का प्रबंध कर देते थे। कैसा आनंद है गंगा में कूदने में, यह बच्चे ही जानते हैं। तभी तो उनके लिए वे मरुस्थल में शाद्वल के समान थे। उनकी संवेदनशीलता अपरिसीम थी।
एक तो घर-जवाई, इसके उपरांत कठोर अनुशासन वाले परिवार में ऐसा बर्ताव करना, इसी कारण वहाँ उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। उनका स्वतंत्र व्यक्तित्व जैसे समाप्त हो गया था। जैसे उनके तन-मन दोनों को किसी ने खरीद लिया हो। उनका अपना उनके पास कुछ नहीं था। ‘काशीनाथ’ में काशीनाथ भी तो घर-जवाई होकर रहता है। उसे भी मानसिक सुख नहीं है। “कभी-कभी वह ऐसा महसूस करने लगता, जैसे अचानक उसे किसी ने गर्म पानी के कड़ाहे में छोड़ दिया हो। मानो सबने मिलकर, सलाह करके उसकी देह को खरीद लिया हो। मानो अब वह उसकी अपनी नहीं रही।” फिर भी किसी तरह दिन बीत रहे थे कि अचानक एक दुर्घटना हो गई। केदारनाथ की पत्नी विंध्यवासिनी देवी तांगे में कहीं जा रही थीं कि वह उलट गया।¹ उन्हें काफी चोट आई। बहुत प्रयत्न करने पर भी वह भागलपुर में ठीक नहीं हो सकीं। डॉक्टर ने कहा, “इन्हें कलकत्ता ले जाइए।”
कॉफी व्यसनधारी बात थी और परिवार की आर्थिक स्थिति तब तक बिगड़ चुकी थी। भाई अलग-अलग रहने लगे थे। उनमें से अमरनाथ की मृत्यु हो चुकी थी और उनकी पुत्री विवाह के योग्य थी। पितृहीन कन्या का विवाह देर से होने पर अपवाद उठ खड़ा होने का डर रहता है। केदारनाथ करें तो क्या करें? एक दिन उन्होंने मोतीलाल को बुलाया, कहा, “अब तुम्हारा यहाँ रहना संभव नहीं है। देवानंदपुर जाकर कोई काम करने का प्रयत्न करो।” मोतीलाल ने सुन लिया, भुवनमोहिनी ने भी सुन लिया। कोई रास्ता नहीं था। शिकवा-शिकायत करतीं भी तो किससे करतीं और कैसे करतीं। इसी लिए शरत ने एक दिन पाया कि वह फिर देवानंदपुर लौट आया है। लेकिन लौट आने से पूर्व उसका परिचय गांगुली परिवार के पड़ोस में रहने वाले मजूमदार परिवार के राजू से हो चुका था। वह परिचय अनायास ही नहीं हुआ था। इसके पीछे प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा का काफी बड़ा इतिहास है।
श्यामवर्ण, स्वस्थ चेहरा, आजानबाहु, मुख पर चेचक के समान निशान, शरीर में जितनी शक्ति मन में उतना ही साहस, ऐसे राजेंद्रनाथ उर्फ़ राजू के पिता रामरतन मजूमदार डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर होकर भागलपुर आए थे, लेकिन मतभेद हो जाने पर उन्हें त्यागपत्र देते देर न लगी। ठीक गांगुलीों के पास उनका घर था और आसपास की ज़मीन को लेकर दोनों पड़ोसियों में काफी मनमुटाव भी था। उस समय वहाँ घना वन था। माता-पिता के अनुशासन से पीड़ित बालक इसी वन में शरण ग्रहण करते थे। धूम्रपान, गांजा और चरस के साथ-साथ भैंसों का दूध चुराकर शरीर बनाने का काम यहाँ निरंतर चलता था। रामरतन मजूमदार ने अने सात बेटों के लिए सात कोठियाँ बनवाईं, लेकिन उनके परिवार में कुछ ऐसी बातें थीं, जिनके लिए पुरातनपंथी बांगाली समाज उन्हें कभी क्षमा नहीं कर सकता। वे लोग चीनी मिट्टी के प्यालों में खाना खाते थे। मुसलमान बैरेसे काँच के गिलास में पानी लेने और छोटे भाई की विधवा पत्नी से बातें करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। वे मोजे पहनते, दाढ़ी रखते, क्लब जाते और बातों में दर्शन का पुट देते थे।
पिता की स्वाधीन चेतना पर पतंगबाज़ी को राजू ने चरम सीमा तक पहुँचा दिया था। पतंगबाज़ी के द्वंद्वयुद्ध में शरत की तरह वह भी पारंगत था। इसलिए स्वाभाविक रूप से दोनों एक-दूसरे को हराने की कामना करते थे। राजू के पास पैसे का बल था। पतंगबाज़ी की बढ़िया सरंजाम जुटाने में उसे ज़रा भी कठिनाई नहीं हुई। लेकिन शरत के पास पैसा कहाँ से आता? उसके दिल ने बोतल के काँच को मैदान की तरह पीसकर और उसमें नाना उपकरण मिलाकर माँझा तैयार किया। उस दिन शनिवार था। संध्याहोते ही शरत की गुलाबी पतंग मनचाही दिशा में उड़ चली। उसी समय देखा गया कि एक सफेद पतंग धीरे-धीरे उसके पास आ रही है। यह थी राजू की पतंग। बस द्वंद्वयुद्ध आरंभ हो गया। पाँच पर पाँच लड़ाई जाने लगे। दोनों दल अपनी-अपनी विजय के लिए उत्तेजित हो उठे। ‘वह मारा’, ‘वह काटा’ का कर्णभेदी स्वर सबको डोलायमान करने लगा। सहसा लोगों ने देखा कि सफेद पतंग कटकर इधर-उधर लड़खड़ाती हुई धरती की ओर आ रही है। फिर क्या था, शरत के दल के हर्ष का पारावार नहीं रहा। उधर राजू ने उसी क्षण पतंग का सभी सरंजाम गंगा को अर्पित कर दिया।
लेकिन इसी प्रतियोगिता और संघर्ष के बीच से होकर वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगे। राजू असाधारण प्रवृत्ति का बालक था—अमित साहस, अपूर्व प्रत्युत्पन्नमति, सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करने वाला। शरत की स्थिर, धीर और शांत बुद्धि अभिभावकों की दुर्ग की मोटी दीवारों को लाँघकर उसे चकित करती रहती थी और वह उससे मित्रता करने के लिए आतुर हो उठता था। आखिर एक दिन सब विघ्न-बाधाओं को लाँघकर दोनों के शीश एक हो गए। राजू, जो आयु में बड़ा था, शीघ्र ही शरत के सभी दुस्साहसिक कार्यों का मंत्रदाता बन गया। उन दोनों की मित्रता का एक और कारण था—संगीत और अभिनय के प्रति दोनों का समान प्रेम। शरत का कंठ अत्यंत मधुर था।
बार-बार इस मित्रता के संबंध में उसे चेतावनी मिली होगी, पर तत्कालीन सदाचार और अनुशासन क्या कभी उसे बाँधकर रख सके? उस परिवार के मुखियों में ऐसा एक भी नहीं था, जो उसे प्रेरणा और सराहना के दो शब्द भी कहता। यही समय तो जीवन के सर्वांगीण विकास का प्रारंभिक काल माना जाता है। तब उसके लिए यह स्वाभाविक था कि वह परिवार के बाहर प्रेरणा के स्रोत खोजता, क्योंकि प्रारंभ से ही उसमें वे गुण विद्यमान थे जो व्यक्ति को महान बनने का अवसर देते हैं।
मोतीलाल चट्टोपाध्याय चौबीस परगना ज़िले में काँचड़ा पाड़ा के पास मामूदपुर के रहने वाले थे। उनके पिता बैकुंठनाथ चट्टोपाध्याय संभ्रांत राढ़ी ब्राह्मण परिवार के एक स्वाधीनचेता और निर्भीक व्यक्ति थे। और वह युग था प्रबल प्रतापी ज़मींदारों के अत्याचार का, लेकिन वे कभी उनसे दबे नहीं। उन्होंने सदा प्रजा का ही पक्ष लिया। इसी लिए एक दिन उनके क्रोध का शिकार हुए। सुनाया गया कि एक दिन ज़मींदारों ने उन्हें बुलाकर किसी मुकदमे में गवाही देने के लिए कहा। उन्होंने उत्तर दिया, “मैं गवाही कैसे दे सकता हूँ? उसके बारे में मैं कुछ भी नहीं जानता।” जमींदारों ने कहा, “गवाही देने के लिए जानना ज़रूरी नहीं है।”
झूठी गवाही आज भी दी जाती है। उस दिन भी दी गई थी, लेकिन बैकुंठनाथ ने साफ़ इनकार कर दिया। प्रबल प्रतापी ज़मींदार क्रुद्ध हो उठा। कारण कुछ और भी हो सकते हैं। एक दिन अचानक वे घर से गायब हो गए। मोतीलाल तब बहुत छोटे थे। शिशुपुत्र को गोद में चिपकाए बैकुंठनाथ की पत्नी रात भर पति की राह देखती रही, लेकिन वे नहीं लौटे। सवेरा होते-होते एक आदमी ने आकर कहा, “बहू माँ… बहू माँ, अनर्थ हो गया। बैकुंठनाथ को किसी ने मार डाला। उनका शव स्नानघाट पर पड़ा है।” बहू माँ की जैसे चीख निकल गई। हतप्रभ-विमूढ़ उन्होंने बालक को कसकर छाती से लगा लिया। वह न बोल सकती थीं और न बेहोश हो सकती थीं। ज़मींदार का इतना आतंक था कि वह चिल्ला कर रो भी नहीं सकती थीं। उसका अर्थ हुआ, पुत्र से भी हाथ धो बैठना। गाँव के बड़े-बूढ़ों की सलाह के अनुसार उसने जल्दी-जल्दी पति की अंतिम क्रिया समाप्त की और रातों-रात देवानंदपुर अपने भाई के पास चली गईं।
कुछ बड़े होने पर मोतीलाल का विवाह भागलपुर के केदारनाथ गंगोपाध्याय की दूसरी बेटी भुवनमोहिनी से हुआ। उस समय के बहुत से बंगालियों की तरह केदारनाथ गंगोपाध्याय घोर दारिद्र्य से तंग आकर जीविका की तलाश में हाली शहर से यहाँ आकर बस गए थे। वे इतने प्रतिभाशाली और परिश्रमशील थे कि सरकार में ऊँचे पद पर पहुँचने में उन्हें देर नहीं लगी। फिर तो संपन्नता और प्रतिष्ठा दोनों ने ही उनका मुक्तहस्त से वरण किया। लेकिन उस समय विवाह के लिए संपन्नता की आवश्यकता नहीं होती थी। होती थी कुलीनता और वंशमर्यादा की। मोतीलाल को सद्वंश की कुलीन संता जानकर ही केदारनाथ ने अपनी कन्या उन्हें दी। उनके पास रहकर मोतीलाल ने मैट्रिक की परीक्षा पास की। उसके बाद पढ़ने के लिए वे पटना चले गए। चचेरे ससुर अघोरनाथ उनके सहपाठी थे। लेकिन दोनों के स्वभाव में ज़रा भी समानता नहीं थी। मोतीलाल घोर अभाव में पले थे, परंतु माँ उन्हें बहुत प्यार करती थी, इसलिए बचपन में कोई ठीक दिशा उन्हें नहीं मिल सकी। उन्हें पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था, परंतु उससे अधिक शौक था कल्पनाओं में डूबे रहने का, “मुझे कल्पना की गोद में सिर रखकर सो जाने दो। मैं उस संसार को देखना चाहता हूँ जिसका यह संसार प्रतिबिंब है।” मोतीलाल यही कुछ थे।
उसके विपरीत अघोरनाथ कर्मठ, खरे और स्पष्टवादी थे। ऐसी स्थिति में कल्पनाप्रिय मोतीलाल से उनकी घनिष्ठता कैसे हो सकती थी? कालेज में भी वे बहुत अधिक देर नहीं टिक सके। देवानंदपुर लौटकर कोई नौकरी करने लगे। उन दिनों इंट्रेंस पास करने के लिए नौकरी पाना बहुत कठिन नहीं था। मामा ने अपने घर के पास उन्हें थोड़ी-सी ज़मीन दे दी थी। कुछ रुपये जोड़कर उन्होंने बरामदे सहित दो कोठरियों का एक मंज़िला, दक्षिणद्वारी, पक्का घर बनवा लिया। इसी में रहकर वे अपनी गृहस्थी चलाने लगे।
मोतीलाल की माँ साहसी सुगृहिणी थीं, तो उनकी पत्नी शांत प्रकृति, निर्मल चरित्र और उदारवृत्ति की महिला थीं। वह सुंदर नहीं थीं, परंतु वैदूर्यमणि की तरह अंतर के रूप से रूपसी निश्चय ही थीं। उनके सहज पातिव्रत्य और प्रेम की छाया में स्वप्नदर्शी यायावर पति की गृहस्थी चलने लगी। यहीं पर 15 सितंबर, 1876 ई॰ तदनुसार 31 भाद्र, 1283 बंगाब्द, आश्विन कृष्णा द्वादशी, संवत् 1933, शकाब्द 1798, शुक्रवार की संध्या को एक पुत्र का जन्म हुआ। वह अपने माता-पिता की दूसरी संतान था। चार-पाँच वर्ष पहले उसकी एक बहन अनिला जन्म ले चुकी थी। माता-पिता ने बड़े चाव से पुत्र का नाम रखा ‘शरच्चंद्र’।
देवानंदपुर बंगाल का एक साधारण-सा गाँव है। हरा-भरा, ताल-तलैयों, नारियल और केले के वृक्षों से पूर्ण। मलेरिया की प्रचुरता भी कम नहीं है। नवाबी शासन में यह फारसी भाषा की शिक्षा का केंद्र था। डेढ़ सौ वर्ष पहले रायगुणाकर कवि भारतचंद्र राय ने, फारसी भाषा का अध्ययन करने के लिए, अपना कैशोर्य काल यहाँ बिताया था। इसकी गणना प्राचीन सप्तग्रामों में होती है। तब समृद्ध भी रहा होगा। भारतचंद्र के समय इस गाँव में हरिराम राय और रामचंद्र दत्त मुंशी पढ़ाने-लिखाने का काम करते थे। इन्हीं से उन्होंने फारसी पढ़ी और स्वयं दो पद्य लिखकर इन्हें अमर कर गए: ए तिन जनार कथा, पंचाली प्रबंधे गाथा। बुद्धिरूप कैल नानाजना॥ देवानंदपुर ग्राम देवे आनंद धाम। हरिराम राये रवासना॥ देवे आनंद धाम, देवानंदपुर नाम। ताहे अधिकारी राम रामचंद्र मुंशी॥ भारते नरेन्द्र राय, देशे जार यश गाय। होये मोरे कृपादाय पड़ा इल पारसी॥
इसी गाँव में शरत्काल अत्यंत अभाव में आरंभ हुआ। माँ न जाने कैसे गृहस्थी चलाती थीं। जानती थीं पति कैसे हैं। उनसे शिकवा-शिकायत व्यर्थ है। सार्थक यही है कि घर की शोभा बनी रहे। उन्होंने न कभी गहनों की माँग की, न की मती पोशाक की ही। आत्मोत्सर्ग ही मानो उनका धर्म था। जब भागलपुर में वे रहती थीं तब चाचाओं के इतने बड़े परिवार में यह उन्हीं का अधिकार था कि सभी माओं के बच्चों को अपनी छाती में छिपाकर उनकी देख-रेख करें। कौन कब आएगा? कौन कब जाएगा? किसको क्या और कब खाना है? ऐसे असंख्य प्रश्नों को सुलझाने में उन्हें साँस लेने की फुर्सत ही नहीं मिलती थी। निरंतर आवाज़ गूँजती रहती थी, “कहाँ है भुवन? ओ भुवन! अरे भुवन बेटी!”
मोतीलाल मानो आकाश में उड़ने वाली रंगीन पतंग थे। और भुवनमोहिनी थी निरंतर घूमते हुए चक्र के समान सीधी-सादी प्रकृति की महिला। उसका कोमल मन सबके दुख से द्रवित हो उठता था। इसी कारण सभी उसे प्रेम करते थे, बड़े उसकी सेवा-परायणता पर मुग्ध थे, छोटे उसके स्नेह के लिए लालायित रहते थे। शरत-साहित्य में खोजने पर ऐसे अनेक चरित्र मिल सकते हैं। माँ का ऋण चुकाने के लिए कथाकार शरतजी भी तो कृपण नहीं हुए। लेकिन कैसी भी सरल और उदार नारी हो, पति की अकर्मण्यता उसे ठेस पहुँचाती ही है। भुवनमोहिनी बहुत बार क्षुब्ध हो उठती, तब मोतीलाल चुपचाप घर से निकल जाते और देर तक बाहर ही रहते, ‘शुभदा’ के हारून बाबू की तरह।
जब शरत पाँच वर्ष का हुआ तो उसे बाकायदा प्यारी (बंदोपाध्याय) पंडित की पाठशाला में भर्ती कर दिया गया, लेकिन वह शब्दशः शरारती था। प्रतिदिन कोई न कोई कांड करके ही लौटता। जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया उसकी शरारतें भी बढ़ती गईं। उस दिन चटाई पर बैठे-बैठे उसने देखा कि पंडित जी चिलम में तम्बाकू भरकर कहीं चले गए हैं। बस वह उठा और चिलम से तम्बाकू हटाकर उसके स्थान पर ईंट के छोटे-छोटे टुकड़े रख दिए। पंडित जी ने लौटकर चिलम में आग रखी और हुक्के पर रखकर गुड़गुड़ाने लगे, लेकिन धुआँ तो बाहर आ ही नहीं रहा। कई बार कोशिश की, पर व्यर्थ। तब चिलम को उलट-पलटकर देखा तो पाया कि तम्बाकू के स्थान पर ईंट के टुकड़े रखे हुए हैं। समझ गए यह किसी विद्यार्थी का ही काम है। क्रुद्ध होकर उन्होंने पूछा, “सच बताओ, ये ईंट के टुकड़े चिलम में किसने रखे हैं?”
कुछ क्षण तक कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन जब पंडित जी क्रोध से बार-बार चीत्कार करने लगे तो डर के मारे एक लड़के ने शरत का नाम ले दिया। सुनकर पंडित जी ने बेंत हाथ में उठाई और मारने के लिए उसकी ओर लपके। शरत ने यह देखा तो तुरंत छलांग लगा दी। जाते समय उस लड़के को धक्का देना नहीं भूला जिसने उसका नाम लिया था। वह गिर पड़ा। पंडित जी उसे उठाने लगे और उसी बीच में शरत यहाँ से वहाँ जा चुका था। क्रोध से काँपते हुए पंडित जी शरत के घर पहुँचे। उसकी कहानी सुनकर माँ के क्रोध का भी ठिकाना न रहा। घर लौटने पर उसने शरत को खूब पीटा। बीच-बीच में अने कपाल पर भी हाथ मारकर कहती, “क्या करेगा यह लड़का? कैसे चलेगा इसका काम?…” लेकिन सास ने उसे समझाया, “बहू, तू इसे मत मार! एक दिन इसकी मति लौट आएगी और यह बहुत बड़ा आदमी होगा। मैं वह दिन देखने के लिए नहीं रहूँगी, लेकिन तू देख लेना, मेरी बात झूठ नहीं होगी।” पंडित जी भी जब-कभी उनके पास शिकायत लेकर पहुँचते तब उन्हें भी वह बड़े शांत भाव से यही कहती, “पंडित जी, न्याड़ा थोड़ा दुष्ट तो है पर बड़ा होकर यह भला मानस ही बनेगा।”
पंडित जी स्वयं कई बार उसकी शरारतों को अनदेखा कर जाते। एक तो वह पढ़ने में तेज़ था, दूसरे उनके बेटे काशीनाथ का परम मित्र भी था। काशीनाथ उसी स्कूल में पढ़ता था और उसी स्कूल में पढ़ती थी उसके एक मित्र की बहन। न जाने कैसे शरद से उसकी मित्रता हुई। वे अक्सर दोनों एक साथ घूमते हुए दिखाई देते। जितना एक-दूसरे को चाहते, उतना ही झगड़ा भी करते। नदी यात्रा, लावारिस नाव पर सवारी, मछली पकड़ना, बाग से फल चुराना, पतंग के सरों से तैयार जाम, वन-जंगल में घूमना—इन सब प्रकार के बालसुलभ कामों में वह बालिका शरद की सहचरी थी। असली नाम उसका क्या था, किसी को पता नहीं, परंतु सुभीते के लिए लोग उसे धीरू नाम से जानते हैं।
धीरू को एक शौक था, करौंदों की ऋतु आती तो वह उनकी माला तैयार करती और शरत को भेंट कर देती। शायद माल्यार्पण का अर्थ वह तब तक नहीं अंतराल जानती थी। लेकिन समय के देवताओं ने एक न एक दिन यह रहस्य उन दोनों को समझा ही दिया होगा। वैसे उन दोनों का संबंध कम रहस्यमय नहीं था। गर्मी के दिनों में एक दिन क्या हुआ - शरत ‘देवदास’ की तरह पाठशाला के कमरे में एक कोने में एक फटी हुई चटाई के ऊपर बैठा था। स्लेट हाथ में लिए वह कभी आँखें खोलता, कभी मूँदता, कभी पैर फैला कर जमुहाई लेता। अंत में वह बहुत ही चिंताशील हो उठा। उसने निश्चय किया कि ऐसा समय गुड्डी उड़ाते हुए घूमने-फिरने के लिए होता है। बस क्षण-भर में एक युक्ति उसे सूझ गई। पाठशाला में उस समय जलपान की छुट्टी थी। बालक नाना प्रकार के खेल खेलते हुए शोरगुल कर रहे थे। वह शरारती था, इसलिए उसे छुट्टी नहीं मिली थी। एक बार पाठशाला से निकलता तो लौटकर नहीं आता। कक्षा के प्रमुख छात्र भोलू की देखरेख में उसे पढ़ने की आज्ञा थी।
उसने देखा कि पंडित जी सो रहे हैं और भोलू टूटी-फूटी बेंच पर ऐसे बैठा है जैसे पंडित जी हों। वह चुपचाप स्लेट लेकर उसके पास पहुँचा। बोला, “यह सवाल समझ में नहीं आ रहा है।” भोलू ने गंभीर होकर कहा, “लाओ ज़रा स्लेट, देखूँ तो।” जिस समय भोलू ज़ोर-ज़ोर से बोलकर सवाल निकालने की चेष्टा कर रहा था, उसी समय एक घटना घट गई। सहसा भोलू बेंच के पास जो चूने का ढेर लगा हुआ था, उसमें जा गिरा और शर्त का फिर कहीं पता न लगा। धीरू ने यह देखकर ज़ोर-ज़ोर से तालियाँ बजा-बजाकर हँसने लगी। उसी समय पंडित जी जाग उठे। भोलू का रूप तब देखते ही बनता था - सिर से पैर तक चूने में रंगकर भूत की तरह दिखाई देता था। और रोना उसका किसी तरह भी बंद नहीं हो रहा था। पंडित जी को स्थिति समझते देर न लगी। बोले, “तो वह शर्ता हरामज़ादा तुझे धक्का देकर भाग गया है?” भोलू ने किसी तरह कहा, “आँ… आँ…” उसके बाद शर्त की जो खोज मची, वह किसी छोटी-मोटी सेना के आक्रमण से कम नहीं थी। लड़के नाना प्रकार की बातें करते उसे ढूँढ रहे थे, लेकिन कोई उसे पकड़ न सका। जिसने भी उसके पास पहुँचने की चेष्टा की, उसी पर उसने ईंट-फेंट कर मारी।
धीरू सब कुछ देख रही थी। वह यह भी जानती थी कि शरत इस समय कहाँ गया होगा। थोड़ी देर बाद उसने अपने आँचल में मूड़ी बाँधी और ज़मींदार के आम के बाग में प्रवेश किया। वहाँ एक बाँस का भिड़ा था। पास पहुँचकर उसने देखा, शरत वहाँ बैठा हुआ हुक्का पी रहा है। उसे देखते ही बोला, “लाओ, क्या लाई हो?” और यह कहते-कहते उसके आँचल से मूड़ी खोलकर खाने लगा। वह खाता रहा और धीरू पंडित जी की बात सुनाती रही। अचानक वह बोला, “पानी लाई हो?” धीरू ने कहा, “पानी तो नहीं लाई।” शरत बिगड़कर बोला, “तो अब जाकर लाओ।” धीरू को यह अच्छा नहीं लगा। कहा, “अब मैं नहीं जा सकती। तुम चलकर पी आओ।” “मैं यहाँ से नहीं जा सकता। तुम्हीं जाकर ले आओ।” धीरू नहीं उठी। शरत ने गुस्सा होकर कहा, “जाओ, मैं कह रहा हूँ न।” धीरू अब भी चुप रही। तब शरत ने उसकी पीठ पर एक घूँसा मारा। कहा, “जाएगी कि नहीं?” धीरू रो पड़ी। एकदम उठते हुए बोली, “मैं अभी जाकर तुम्हारी माँ से सब कुछ कह दूँगी। यह भी कहूँगी कि तुम हुक्का पी रहे हो।” “कह दे, जा मर!”
उस दिन फिर शरत को माँ के हाथों मार खानी पड़ी। धीरू फिर पिटी, लेकिन दोनों की मित्रता में इससे कोई अंतर नहीं पड़ा। वह निरंतर प्रगाढ़ ही होती गई। बहुत दिन बाद शैशव की इस संगिनी को आधार बनाकर शरत ने अपने कई उपन्यासों की नायिकाओं का सृजन किया। ‘देवदास’ की पारो, ‘बड़ी दीदी’ की माधवी और ‘श्रीकांत’ की राजलक्ष्मी, ये सब धीरू ही की तो विकसित और विराट रूप हैं। विशेषकर देवदास में तो जैसे उसने अपने बचपन को ही मूर्त रूप दिया है। दिन-पर-दिन बीतते चले जाते थे, इन दोनों बालक-बालिका के आमोद की कोई सीमा नहीं थी। दिन-भर धूप में घूमते-फिरते, संध्या को घर लौटकर मार खाते। रात को निश्चित-निरुद्ध वेग से सो जाते। दूसरे दिन सवेरे होते ही फिर भाग जाते और फिर संध्या को तिरस्कार-प्रहार सहन करते। तीसरे दिन, चौथे दिन, बार-बार यही कहानी दोहराई जाती। इनका और कोई संगी-साथी नहीं था और न उसकी कोई ज़रूरत ही थी। गाँव भर में उपद्रव करते फिरने के लिए दोनों ही यथेष्ठ थे।
बीच-बीच में मछली का शिकार और नौका विहार दिन काटने के साथ-साथ शार्ट टूरिस्ट दलों में जाकर शैगिर्दी भी करता था। अपने मधुर कंठ के कारण वह उनके लिए बहुत उपयोगी था। लेकिन जब उसे भी उसका जी उब जाता तो अंगोछा कंधे पर रखकर निकल पड़ता। यह निकल पड़ना विश्वकवि की निर्देशित यात्रा नहीं थी, ज़रा दूसरे ढंग की थी। वह भी जब खत्म हो जाती तो फिर एक दिन चोट खाए हुए अपने चरणों को तथा निर्जीव देह को लेकर घरवापस लौट आता। वहाँ आवभगत होती और उसके बाद ‘वोधोदय’ तथा ‘पद्यपाठ’ में दिल लगाने का क्रम चलता। फिर एक दिन सब किया-कराया भूल जाता। दुष्ट सरस्वती कंधे पर सवार हो जाती। फिर शैगिर्दी शुरू होती। फिर घर से नौ दो ग्यारह हो जाता।
उस दिन सरस्वती नदी के घाट पर पहुँचा तो सामने डोंगी पड़ी हुई थी। बस उसमें जा बैठा और वह खेतों होता हुआ तीन-चार मील दूर कृष्णपुर गाँव पहुँच गया। वहाँ रुना बाबा का प्रसिद्ध अखाड़ा था। वहीं जाकर कीर्तन में हाज़िर हो गया। रात हो गई, फिर लौटना नहीं हो सका। अगले दिन पता लगाते-लगाते मोती लाल स्वयं उसे लेने के लिए वहाँ पहुँचे लेकिन यह एक दिन की अनायास यात्रा नहीं थी। किसी बड़ी यात्रा का आरंभ था। कभी अकेले, कभी मित्रों के साथ उसका वहाँ जाना जारी रहा। >1. जात्रा दल, नाट्यदल (बंगाल में एक विशेष प्रकार की नाटक मंडली जो खुले मैदान में गाँव में नाटक करती है। इसे पाला भी कहते हैं)।
इन हिंदी दिनों गाँव में सिद्धेश्वर भट्टाचार्य ने एक नया बाँग्ला स्कूल खोला। शायद वहाँ मन लगाकर पढ़ सके, इस खयाल से उसे वहाँ दाखिल किया गया, लेकिन उसके कार्यक्रम में कोई अंतर नहीं पड़ा। साल भर यूँ ही निकल गया। तभी अचानक मोतीलाल को ‘डेहरी आन सोन’ में एक नौकरी मिल गई। पिता के साथ कुछ दिन वह भी वहाँ रहा। लेकिन वह सारा समय खेलकूद में ही बीता। वहाँ एक नहर थी, उसके किनारे पक्की खिरनियाँ बटोरता या फँदा डालकर गिरगिट पकड़ता या फिर घाट पर जाकर बैठ जाता और कल्पनाओं के आल-जाल में डूब जाता। सभी प्रकार की शरारतों के बीच में अंतर्मुखी होने का उसका स्वभाव निरंतर प्रगति करता जा रहा था। अपने इस अल्पकालिक डेहरी प्रवास को वह कभी नहीं भूल सका। ‘गृहदाह’ में उसने इस नगण्य स्थान को भी अमर कर दिया।
देवानंदपुर लौटने पर उसे एक और शौक लग गया। शौक तो पहले भी था, पर अब वह सनक की सीमा तक जा पहुँचा था। सरस्वती नदी छोटी-सी उथली नदी है। पाट भी बहुत चौड़ा नहीं है। पानी कमर से ऊपर नहीं जाता। अक्सर उसमें सिवार भरी रहती। बीच-बीच में जहाँ खुला होता वहीं छोटी-छोटी मछलियाँ खेलाया करती थीं। बांसी में आटे की गोली लगाकर वह उसे पानी में डाल देता और बैठा रहता। एक दिन उसने देखा कि मोहल्ले का नयन बागदी दादी के पास आया है और कह रहा है, “माँ जी, मुझे पाँच रुपये दो। मैं तुम्हारे पोते को दूध पिलाकर अदा कर दूँगा। एक अच्छी-सी गाय लाना चाहता हूँ। बसंतपुर में मेरा एक रिश्तेदार भाई है। उसने कहलवा भेजा है।”
दादी ने उसे पाँच रुपये दे दिए और वह प्रणाम करके चला गया। तभी शरत के मन में सहसा एक विचार कौंध आया। सुना रखा था कि बिसंतपुर में छिपकन बनाने के लिए अच्छा बाँस मिलता है। बस वह चुपचाप नयन बागदी के पीछे-पीछे चल पड़ा। एक मील चलने के बाद नयन ने उसे देखा। वह बहुत नाराज़ हुआ, लालच भी दिया। लेकिन शरत पर कोई असर नहीं हुआ। तब ज़बर्दस्ती पकड़ कर वह उसे दादी के पास ले आया। बोला, “रास्ता ठीक नहीं है। खतरा है। अगर समय से न लौट सका तो आप ही बताइए गऊ को सँभालूँगा या इसको।” दादी खतरे की बात जानती थी। उसने शरत से कहा, “तू नहीं जाएगा और अगर चोरी से गया तो मैं पंडित जी से कह दूँगी।”
नयन चला गया। शरत भी पोखर में नहाने का बहाना करके शरीर में तेल मलता हुआ, अंगोछा कंधे पर डालकर, घर से निकल पड़ा। नदी के किनारे-किनारे वन-जंगल और आम-कटहल के बागों के भीतर होकर दो-ढाई मील तक दौड़ता हुआ चला गया। जिस जगह पर गाँव का कच्चा रास्ता ग्रांड ट्रंक रोड की पक्की सड़क से जाकर मिलता है वहीं जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद नयन भी आ पहुँचा। शरत को वहाँ देखकर हतप्रभ रह गया, पर अब लौटना संभव नहीं था। हँसकर बोला, “अच्छा देवता, चलो! जो भाग्य में होगा देखा जाएगा।”
बस से उतरकर नयन की बुआ ने उसकी खूब खातिरदारी की। उसे गाय का दूध मिला और बालकों को मिली बाँस की कमचियाँ। रुपये भी बुआ ने लौटा दिए। लौटते समय दिन डूब चला था। दो कोस भी नहीं चले होंगे कि चाँद निकल आया। रास्ते के दोनों ओर बड़े-बड़े पीपल और बरगद के पेड़ थे जो ऊपर जाकर आपस में इस तरह मिल गए थे कि राह में घना अँधेरा छा गया था। जब वे कच्ची राह पर पहुँचे तो झाड़-झंखाड़ों वाली वह जंगल और भी घना हो आया। इसी जंगल में तो लुटेरे आदमी को मारकर गाड़ देते थे और पुलिस उधर मुँह भी नहीं करती थी। गाँव का आदमी भी रिपोर्ट करने नहीं जाता था क्योंकि उन्हें शिक्षा मिली थी कि पुलिस के पास जाना आफत बुलाना है। बाघ के सामने पड़कर भी दैव-संयोग से कभी प्राण बच सकते हैं लेकिन पुलिस के पल्ले पड़कर नहीं। यहीं पहुँचकर सहसा उन्हें कुछ दूर पर चीख सुनाई दी। साथ ही लाठियों के बरसने का शब्द हुआ। उसके बाद सन्नाटा छा गया। नयन बोला, “बेचारा खत्म हो गया। अब हमें ज़रा होशियार होकर चलना चाहिए।”
बालक डर से काँपने लगा। साँस लेना भी मुश्किल हो गया। धुंध के मारे कुछ दिखाई भी नहीं देता था कि सहसा फिर किसी के भागने की आवाज़ सुनाई दी। नयन चीख उठा, “खबरदार, कह देता हूँ, बामन का लड़का मेरे साथ है। अगर पाँ बड़े मारा तो तुममें से एक को भी जीवित नहीं छोड़ूँगा।” कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ आगे बढ़कर उन लोगों ने उस आदमी को देखा जिसकी चीख सुनाई दी थी। बेचारा कोई भिखारी था। एकतारा बजाकर भीख माँगता था। नयन से नहीं रहा गया। क्रुद्ध होकर बोला, “अरे नरक के कीड़ों, तुमने बेकार ही एक वैष्णव भिखारी के प्राण ले लिए। जी चाहता है तुम लोगों को भी इसी प्रकार मार डालूँ।” इस बार पेड़ की आड़ से किसी ने जवाब दिया, “धर्म-कर्म की बातें रहने दे। जान बचाना चाहता है तो भाग जा!” “कायरों, भागूँगा मैं, तुम्हारे डर से!” यह कहकर उसने टेंट में से रुपये निकाले और टनटनाते हुए बोला, “देखो, मेरे पास रुपये हैं। हिम्मत हो तो पास आओ और ले जाओ। मैं नयन बागदी हूँ।” कोई उत्तर नहीं आया। मोटी-सी गाली देकर वह फिर बोला, “क्यों रे, आओगे या मैं घर जाऊँ?”
फिर भी कोई जवाब नहीं आया। राह में दो-तीन पाँव बड़े पड़े हुए थे। नयन ने उन्हें उठा लिया। कुछ दूर वह चला भी, लेकिन फिर बोला, “ना भइया, आँखों से वैष्णव की हत्या देखकर हत्यारों को उसकी सज़ा दिए बिना मुझसे जाया नहीं जाएगा!” बालक शरत ने पूछा, “क्या करोगे?” वह बोला, “क्या मैं एक को भी न पकड़ पाऊँगा? तब हम दोनों मिलकर लाठी से पीट-पीटकर उसे मार डालेंगे?” पीटकर मारने के आनंद से बालक शरत बहुत प्रसन्न हुआ। बोला, “नयन दादा, तुम अच्छी तरह उसे पकड़े रहना। मैं अकेले ही उसे पीटकर मार डालूँगा। लेकिन कहीं मेरी छड़ी टूट गई तो?” नयन ने हँसकर कहा, “छड़ी की मार से नहीं मारेगा भइया, यह सोटा लो।” और एक अच्छा-सा पाँव बड़ा उसने बालक शरत को दे दिया। तब तक लुटेरों ने समझ लिया था कि वे लोग चले गए हैं। इसलिए वे भी खोजी लेने के लिए आ पहुँचे। नयन पेड़ की आड़ में खड़ा हो गया। उनमें से एक ने उसे देख लिया और चिल्लाकर बोला, “वहाँ कौन खड़ा है?”
उसकी चिल्लाहट सुनकर सब लोग भाग चले, लेकिन वह पकड़ा गया। नयन ने उसे बाँध लिया और बालक के पास ले आया। वह बराबर रो रहा था। मुँह पर उसने कालिख पोत रखी थी। बीच-बीच में चूने की टिपकी लगी हुई थी। नयन ने उसे सड़क पर लिटाया और कसकर दो-तीन लातें लगाईं। फिर शरत से अंतराल कहा, “अब ताक पर पड़ा बड़ा मारो।” बालक के हाथ-पाँव काँप रहे थे। रुआँसा होकर उसने कहा, “मुझसे यह काम नहीं हो सकेगा।” नयन ने कहा, “तुमसे नहीं हो सकेगा, अच्छा तो मैं ही इसे खत्म करता हूँ।” शरत ने विनती के स्वर में कहा, “ना नयन, दादा मारो नहीं।” तब तक वह आदमी जिसने शायद दो-तीन दिन से अन्न की शक्ल भी नहीं देखी थी, सड़क पर ऐसे लेटा रहा जैसे मर गया हो। नयन ने झुककर उसकी नाक पर हाथ रखा और कहा, “नहीं, मरा नहीं, बेहोश हो गया है। चलो भइया, हम भी घर चलें।”
तीन वर्षों तक भागलपुर में रहने के बाद अब उसे फिर देवानंदपुर लौटना पड़ा। बार-बार स्थान परिवर्तन के कारण पढ़ने-लिखने में बड़ा व्यवधान होता था। आवारगी भी बढ़ती थी, लेकिन अनुभव भी कम नहीं होते थे। भागलपुर में रहते हुए नाना प्रकार की शरारतों के बावजूद शरद ने सदा अच्छा लड़का बनने का प्रयत्न किया था। पढ़ने में भी वह चतुर था। गांव की गली परिवार के कठोर अनुशासन के विरुद्ध बार-बार उसके भीतर विद्रोह जागता था। परंतु यह कामना भी बड़ी प्रबल थी कि मैं किसी से छोटा नहीं बनूंगा। इसी कारण अंततः उसकी प्रसिद्धि भले लड़कों के रूप में होती थी। इन सारी शरारतों के बीच एकांत में बैठकर आत्मचिंतन करना उसे सदा प्रिय रहा। चिंतन के इन क्षणों में अनेक कथानक उसके मन में उभरे। लिखने का प्रयत्न भी उसने किया। वह सुंदर नहीं था। आंखों को छोड़कर उसमें कोई विशेषता नहीं थी, लेकिन आंखों की यह चमक ही सामने वाले को बांध लेती थी। वर्ण श्यामता की ओर था और देह खूब रोगी थी, लेकिन पैर हिरण की तरह दौड़ने में मजबूत थे।
बिल्ली की तरह पेड़ों पर चढ़ जाता था। बुद्धि भी तीक्ष्ण थी, लेकिन दिशाहीन कठोर अनुशासन के कारण उसका प्रयोग पथभ्रष्टता में ही अधिक होता था। देवानंदपुर लौटकर यह पथभ्रष्टता और भी बढ़ गई। अनुशासन के नाम पर यहाँ कुछ था ही नहीं। किसी तरह हुगली ब्रांच स्कूल की चौथी श्रेणी में भर्ती हो गया। ${ }^{1}$ दो पक्के कोस चलकर स्कूल जाना पड़ता था। निपट कच्चा रास्ता, गर्मी में धूल से भरा, वर्षा में कीचड़ ही कीचड़। गरीबी इतनी थी, आसानी से फीस का जुगाड़ करना मुश्किल था। आभूषण बेच देने और मकान गिरवी रख देने पर भी वह अभाव नहीं मिट सका। पेट भी तो भरना होता था। फिर भी किसी तरह वह प्रथम श्रेणी ${ }^{2}$ तक पहुँच गया परंतु अब तक पिता पर ऋण बहुत चढ़ गया था। वे फीस का प्रबंध न कर सके और फीस के अभाव में स्कूल जाना कैसे हो सकता था! शुरू-शुरू में वह किसी साथी के घर मुट्ठी भर भात खाकर, स्कूल के मार्ग में, पेड़ों के तले, शरारती बालकों की संगति में दिन काट देता था। फिर धीरे-धीरे उन लड़कों के दल का सरदार बन गया। विद्या पीछे छूट गई और हाथ में आ गई दुधारी छुरी, जिसे लेकर वह दिन-रात घूमा करता था। उसके भय के कारण उसके दल के सदस्यों की संख्या बड़ी तेज़ी से बढ़ रही थी। वह दूसरों के बागों के फल-फूल चोरी करने लगा था। लेकिन वह दोस्तों और गरीबों में बाँट देता था। दूसरों के ताल में मछली पकड़ने की उसकी जो पुरानी आदत थी वह और भी बढ़ गई थी। थोड़े ही दिनों में उसके आस-पास के लोग उससे तंग आ गए। लेकिन उसे पकड़कर दंड देने में वे सब असमर्थ थे। एक तो इसलिए कि वह फल और मछली को छोड़कर किसी और वस्तु को नहीं छूता था, दूसरे बहुत से निर्धन व्यक्ति उसकी लूट पर पलते थे। और गाँवों में निर्धनों की ही संख्या अधिक होती है। इन्हीं में एक व्यक्ति था, बहुत दिनों से बीमार, गरीबी के कारण इलाज की ठीक-ठाक व्यवस्था कर पाना उसके लिए संभव नहीं था। आखिर उसे इसी दल की शरण लेनी पड़ी। तुरंत ये लोग बहुत-सी मछलियाँ पकड़ लाए और उन्हें बेचकर उसके इलाज का प्रबंध कर दिया। उपेक्षित-नाश्रित रोगियों की
१. वर्ष 1889-90, वर्तमान 7वीं श्रेणी।
२. वर्तमान 10वीं श्रेणी। वे स्वयंभू थे और यथाशक्ति सेवा करते थे। अनेक अँधेरी रातों में लालटेन और लंबी लाठी लेकर मीलों दूर, वे शहर से दवा ले आए हैं, डॉक्टर को बुलवाए हैं। इसलिए जहाँ कुछ लोग उनसे परेशान थे, वहाँ अधिकांश लोग उन्हें मन ही मन प्यार भी करते थे। शरतचोर नहीं था। घर में बेहद कंगाली थी, पर उसने कभी अपनी चिंता नहीं की। वह वास्तव में रॉबिनहुड के समान दुस्साहसी और परोपकारी था। अर्धरात्रि के निविड़ अंधकार में जब मनुष्य तो क्या, कुत्ते भी बाहर निकलने में डरते थे, वह चुपचाप पूर्वनिर्दिष्ट बाग में यात्रालय पर पहुँचकर अपना काम कर लेता था। इस शुभ कार्य में उसके कई सहचर थे, परंतु उनमें सबसे प्रमुख था सदानंद।
इनका अड्डा ताल के किनारे वाले बाग के पास ऊँचे टीले की आड़ में एक गहरा खड्ड था। सब लूटी हुई सामग्री वे यहीं रखते थे। ताँबा कूपीने का सरंजाम भी यहीं था। इस दल के उत्पात जब बहुत बढ़ गए तब सदानंद के अभिभावकों ने उसे आज्ञा दी कि वह शरत से कभी न मिले, लेकिन न मिलना क्या कभी निषेध की चिंता करता है? उन्होंने एक ऐसा उपाय खोजा निकाला कि साँस पड़े न लाठी टूटे। सदानंद के घर की छत से लगा एक ऊँचा पेड़ था। उसी पर चढ़कर शरत छत पर पहुँच जाता और दोनों खूब शतरंज खेलते। उसके बाद रात्रि अभियान पर निकल पड़ते। सब काम समाप्त करने के बाद दोनों मित्र भले लड़कों की तरह अपने-अपने घर जाकर सो जाते थे। जब कभी भी उसके दिल में किसी काम को करने की इच्छा प्रबल हो उठती थी तो उस समय उसकी शारीरिक और मानसिक दोनों शक्तियों का स्फुरण भी आश्चर्यजनक हो उठता था।
बीच-बीच में मछुओं की नाव लेकर, कभी अकेले, कभी मित्रों के साथ, कृष्णपुर गाँव में रघुनाथदास गोस्वामी के अखाड़े में पहुँच जाना वह नहीं भूलता था। यहीं कहीं उसका मित्र गौहर रहता था। ‘श्रीकांत’ चतुर्थ भाग का वह आधा-पागल कवि किर्तन भी करता था। मालूम नहीं वहाँ किसी वैष्णवी का नाम कमललता था या नहीं, पर यह सच है कि किशोर जीवन के ये चित्र उसके हृदय पर सदा-सदा के लिए अंकित हो गए और आगे चलकर साहित्य-सृजन का आधार बने। न जाने कितने ऐसे चित्रों को उसने अपनी पुस्तकों में खींचा है।
‘श्रीकांत’ चतुर्थ भाग में कथाशिल्पी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा है, “सीधे रास्ते को छोड़कर वन-जंगलों में से इस-उस रास्ते काँचकर लगातार चला जा रहा था… बहुत कुछ उसी तरह जिस तरह बचपन में पाठशाला को जाता करता था। चलते-चलते अचानक ऐसा लगा कि सारे रास्ते पहचाने हुए हैं, मानो कितने दिनों तक कितनी बार इन रास्तों से आया-गया हूँ। पहले वे बड़े थे, अब न जाने क्यों संकुचित और छोटे हो गए हैं। अरे यह क्या, यह तो खाँलों का हत्यारा बाग है। अरे, यही तो है! और यह तो मैं अपने ही गाँव के दक्षिण के मोहल्ले के किनारे से जा रहा हूँ! उसने न जाने कब शूल की व्यथा के मारे इस इमली के पेड़ की ऊपर की डाल में रस्सी बाँधकर आत्महत्या कर ली थी। की थी या नहीं, नहीं जानता, पर प्रायः और सब गाँवों की तरह यहाँ भी यह जनश्रुति है। पेड़ रास्ते के किनारे है, बचपन में इस पर नज़र पड़ते ही शरीर में काँप उठते थे, आँखें बंद करके एक ही दौड़ में इस स्थान को पार कर जाना पड़ता था।
पेड़ वैसा ही है। उस वक्त ऐसा लगता था कि इस हत्यारे पेड़ का धड़मानो पहाड़ की तरह है और माथा आकाश से जाकर टकरा रहा है। परंतु आज देखा कि उस बेचारे में गर्व करने लायक कुछ नहीं है, और जैसे अन्य इमली के पेड़ होते हैं वैसा ही है। जनही नग्राम के एक ओर एकाकी निश्छल खड़ा है। शैशव में जिसने काफी डराया है, आज बहुत वर्षों बाद के प्रथम साक्षात में उसी ने मानो बंधु की तरह आँख मिचकाकर मज़ा किया, ‘कहो मेरे बंधु, कैसे हो, डर तो नहीं लगता?’ मैंने पास जाकर परम स्नेह के साथ उसके शरीर पर हाथ फेरा। मन ही मन कहा, ‘अच्छा ही हूँ भाई। डर क्यों लेगा, तुम तो मेरे बचपन के पड़ोसी हो… मेरे आत्मीय।’ संध्या का प्रकाश बुझता जा रहा था। मैंने विदा लेते हुए कहा, ‘भाग्य अच्छा था जो अचानक मुलाqat हो गई, अब जाता हूँ बंधु!’ यही इन दिनों का चित्र तो है। केवल ‘मुंशी लोगों का हत्यारा बाग’ ‘खाँ, लोगों का हत्यारा बाग’ हो गया है। ये पंक्तियाँ लिखते समय उसका अपना बचपन जैसे आँखों में जी उठा था।
गप्प गढ़कर सुनाने की उसकी जन्मजात प्रतिभा इस समय खूब पल्लवित हो रही थी। पंद्रह वर्ष की आयु में ही वह इस कला में पारंगत हो चुका था। और उसकी ख्याति गाँव भर में फैल चुकी थी। इसी कारण शायद स्थानीय जमींदार व गोपालदत्त मुंशी उससे बहुत स्नेह करते थे। इनका पुत्र अतुलचंद्र तब कलकत्ता में एम.ए. में पढ़ता था। वह भी शरत की गप्प गढ़ने की कला से बहुत प्रसन्न था और उसे छोटे भाई की तरह प्यार करता था। कभी-कभी वह उसे थिएटर दिखाने के लिए कलकत्ता ले जाता और कहता, “तुम ऐसी कहानियाँ लिखा करो, तब मैं तुम्हें थिएटर दिखाने ले जाऊँगा।” दिखाने के बाद कहता, “अच्छा, तुम इसकी कहानी लिख सकते हो?” शरत ऐसी बढ़िया कहानी लिखता कि अतुल चकित रह जाता।
इसी तरह लिखते-लिखते एक दिन उसने मौलिक कहानी लिखनी शुरू कर दी। वह कौन-सा दिन था, किस समय और कहाँ बैठकर उसने लिखना शुरू किया, कोई नहीं जानता, पर उस कहानी का नाम था ‘काशीनाथ’। काशीनाथ उसका गुरुभाई था, उसी को नायक बनाकर उसने यह कहानी शुरू की थी। लेकिन वह नाम का ही नायक है। शायद काशीनाथ का रूप-रंग भी वैसा रहा होगा, पर घर-जँवाई कैसा होता है यह उसने पिता को ससुराल में रहते देखकर जाना था। शेष कथानक का आधार भी कोई देखी-पढ़ी हुई घटना हो सकती है। उस समय वह छोटी-सी कहानी थी। बाद में भागलपुर में उसने उसे फिर से लिखा। ‘काकबासा’ और ‘कोरे लग्राम’ दो और कहानियाँ इसी समय उसके मस्तिष्क में उभरी थीं। कुछ और कहानियाँ भी उसने लिखी होंगी, पर यही कुछ नाम काल की क्रूर दृष्टि से बचे रह सके।
सूक्ष्म पर्यवेक्षण की प्रवृत्ति उसमें बचपन से ही थी। जो कुछ भी देखती, उसकी गहराई में जाने का प्रयत्न करती। और यही अभिज्ञता उसकी प्रेरणा बन जाती। गाँव में एक ब्राह्मण की बेटी थी, बालविधवा, नाम था उसका नीरू। बत्तीस साल की उम्र तक कोई कलंक उसके चरित्र को छू भी नहीं पाया था। सुशीला, परोपकारिणी, धर्मशीला और कर्मठ होने के नाते वह प्रसिद्ध थी। रोग में संसेवा, दुख में सांत्वना, अभाव में सहायता, आवश्यकता पड़ने पर मेहरी का काम भी करने में वह संकोच नहीं करती थी। गाँव में एक भी घर ऐसा नहीं था जिसने उससे किसी न किसी रूप में सहायता न पाई हो। शरद उसे ‘दीदी’ कहकर पुकारता था। दीदी भी उसे बहुत प्यार करती थी। दोनों एक ही परदुख-कातर जाति के व्यक्ति थे।
इसी दीदी का 32 वर्ष की उम्र में अचानक एक बार पदस्खलन हुआ। गाँव के स्टेशन के परदेसी मास्टर ने उसके जीवन को कलंकित करके न जाने कहाँ भाग खड़ा हुआ। उस समय गाँव वाले उसके सारे उपकार, सेवा-टहल, सब कुछ भूल गए। उन हृदयहीन लोगों ने उसका बहिष्कार कर दिया। उससे बोलना-चालना तक बंद कर दिया। बेचारी एकदम असहाय हो उठी। स्वास्थ्य दिन पर दिन गिरने लगा, यहाँ तक कि वह मरणासन्न हो गई। इस हालत में भी कोई उसके मुँह में एक बूँद पानी डालने के लिए नहीं आया। किसी ने उसके दरवाज़े पर जाकर झाँका तक नहीं, जैसे वह कभी थी ही नहीं। शरत को भी यह आज्ञा थी कि वह वहाँ नहीं जाए, लेकिन उसने क्या कभी कोई आज्ञा मानी थी? रात के समय छिपकर वह उसे देखने जाता। उसके हाथ-पैर सहलाकर दे दिया करता। कहीं से एक-दो फल लाकर खिला आया करता। अपने गाँव के लोगों के हाथों इस प्रकार पैशाचिक दंड पाकर भी नीरु दीदी ने कभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत-शिकायत नहीं की। उसकी अपनी लज्जा का कोई पार नहीं था। वह अपने को अपराधी मानती थी और उस दंड को उसने इसी लिए हँसते-हँसते स्वीकार किया था। उसकी दृष्टि में वही न्याय था।
शरत्काल की चिंता से भरा मन इस बात को समझ गया था कि अपने अपराध का दंड उसने स्वयं ही अपने को दिया था। गाँव के लोग तो उपलक्ष्य मात्र थे। उसने इन्हें माफ़ कर दिया था, लेकिन अपने को नहीं किया था। जब वह मरी तो किसी भी व्यक्ति ने उसकी लाश को नहीं छुआ। डोम उसे उठाकर जंगल में फेंक आए। सियार-कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर खा लिया। और यहीं पर उसने ‘विलासी’ कहानी के कायस्थ मृत्युंजय को साँपरा बनते देखा था। वह उसी के स्कूल में पढ़ता था, पर तीसरी कक्षा से आगे नहीं बढ़ सका। एक चाचा के अतिरिक्त उसका और कोई नहीं था। लेकिन वह चाचा ही उसका परमशत्रु था। उसके बड़े बाग पर उसकी दृष्टि थी। चाहता था मरे तो पाप कटे, इसी लिए रोगी हो जाने पर उसने मृत्युंजय की खबर भी नहीं ली। तड़प-तड़पकर मर जाता बेचारा, यदि एक बूढ़ा ओझा और उसकी लड़की सेवा करके उसे बचा न लेते। इस लड़की का नाम था विलासी। इस सेवा-टहल के बीच वह उसके बहुत पास आ गई। इतनी कि
अंतराल में उसने उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। पर समाज के ठेके द्वारा यह सब कैसे सह सकते थे। उन्होंने मृत्युंजय को समाज से बाहर निकाल दिया। लेकिन मृत्युंजय ने इसकी चिंता नहीं की। उसे अपमानित किया गया, पीटा गया, परंतु न तो उसने प्रायश्चित ही किया, न विलासी को घर से निकाला। उसे लेकर वह दूर जंगल में जाकर रहने लगा। वहीं रहकर वह साँप पकड़ता और जीविका चलाता। सिर पर गेरुआ रंग की पगड़ी, बड़े-बड़े बाल, मूँछ-दाढ़ी, गले में रुद्राक्ष और काँच की मालाएँ। उसे देखकर कौन कह सकता था कि वह कायस्थ कुल का मृत्युंजय है। शरत छिप-छिपकर उसके पास जाता। उसने साँप पकड़ना, ज़हर उतारने का मंत्र, सभी कुछ उससे सीखा। एक दिन एक ज़हरीला नाग पकड़ते हुए मृत्युंजय चूक गया। नाग ने उसे डस लिया। उसे बचाने के सारे प्रयास बेकार हो गए। सात दिन मौन रहने के बाद विलासी ने आत्महत्या कर ली।
वर्षों बाद कथाशिल्पी शरतचंद्र ने लिखा, “विलासी काजिन लोगों ने मज़ाक उड़ाया था, मैं जानता हूँ, वे सभी साधु, गृहस्थ और साध्वी गृहिणियाँ थीं। अक्षय स्वर्ग और सती लोक उन्हें मिलेगा, यह भी मैं जानता हूँ। पर वह साँप की लड़की, जब एक पीड़ित और शय्यागत रोगी को तिल-तिल कर जीते रही थी, उसके उस समय के गौरव का एक कण भी शायद आज तक उनमें से किसी ने आँखों से नहीं देखा। मृत्युंजय हो सकता है कि एक बहुत तुच्छ आदमी हो, किंतु उसके हृदय को जीत कर उस पर कब्ज़ा करने का आनंद तुच्छ नहीं था। उसकी वह संपदा तो मामूली नहीं थी।… शास्त्रों के अनुसार वह निश्चय ही नरक गई है, परंतु वह कहीं भी जाए, जब मेरा अपना जाने का समय आएगा तब इतना तो मैं कह सकता हूँ कि वैसे ही किसी एक नरक में जाने के प्रस्ताव से मैं पीछे नहीं हटूँगा। इन दृश्यों का कोई अंत नहीं था। इन्हीं को देखकर उसने सोचा कि मनुष्यता में जो देवता है, उसका इतना तिरस्कार मनुष्य अपने ही हाथों से कैसे करता है? इन्हीं प्रश्नों ने उसकी पर्यवेक्षण शक्ति को तीव्रता दी, और दिया संवेदन! इसी संवेदन ने उसे कहानीकार बना दिया।
कहानी लिखने की प्रेरणा उसे एक और मार्ग से मिली। चोरी-चोरी उसने अपने पिता की टूटी हुई अलमारी खोलकर ‘हरिदास की गुप्त बातें’ और ‘भवानी पाठ’ जैसी पुस्तकें कभी-कभी पढ़ डाली थीं। ये स्कूल की पाठ्यपुस्तकें नहीं थीं। बुरे लड़कों के योग्य, अपाठ्य पुस्तकें थीं, यही उसे बताया गया था। इसी कारण उसे चोरी का आश्रय लेना पड़ा। वह केवल स्वयं ही उन्हें नहीं पढ़ता था, अपने साथियों को पढ़कर सुनाता भी था। फिर मन ही मन नए कथानक गढ़ता था। इसी टूटी हुई अलमारी में से उसने अपने पिता की लिखी हुई अधूरी कहानियाँ भी खोज निकालीं। वह उत्सुक होकर पढ़ना शुरू करता परंतु अंत तक पहुँचने का कोई मार्ग ही पिता ने नहीं छोड़ा था। परेशान होकर वह उठता, “बाबा, इसे पूरा क्यों नहीं करते? करते तो कैसा होता?” तब मन ही मन उसने अंत की कल्पना की और सोचा - ‘काश, मैं इस कहानी को लिख पाता।’ पिता का यह अधूरापन भी उसकी प्रेरक शक्ति बन गया।
अभिज्ञात प्राप्त करने के मार्गों की उसके लिए कोई कमी नहीं थी। घर का घोर दारिद्र्य बार-बार उसे भाग जाने के लिए प्रेरित करता रहता। यात्रादल के अतिरिक्त कभी-कभी वह यूँ ही घर से निकल पड़ता। एक दिन प्रसिद्ध सॉलीसीटर गणेशचंद्र कहीं से कलकत्ता लौट रहे थे। देखा, उनके डिब्बे में एक तेरह-चौदह वर्ष का लड़का चढ़ आया है। पहनावे से अत्यंत दरिद्र घर का मालूम होता है। बड़े स्नेह से उन्होंने उसे अपने पास बुलाया। बातें करने लगे। पता लगा कि वह लड़का उनके एक मित्र का नाती है। क्रांतिकारी बिपिनबिहारी गांगुली के पिता अक्षयनाथ ही उनके मित्र थे। वह रिश्ते में शरत के नाना लगते हैं। कलकत्ता पहुँचकर गणेशचंद्र ने शरत को अक्षयनाथ के घर भेज दिया।
देवानंदपुर में रहते हुए एक बार फिर वह लंबी यात्रा पर निकल पड़ा। इस बार उसका गंतव्य स्थान था पुरी। यह जाना अनायास और अकारण ही नहीं था। एक परिवार से उन लोगों का घनिष्ठ परिचय था। उसकी स्वामिनी शरत से आयु में बहुत बड़ी थी और उसे बहुत स्नेह करती थी। अचानक वह बीमार पड़ी। पति कहीं दूर काम करते थे। किशोर शरत, जैसा कि उसका स्वभाव था, मन-प्राण से उनकी सेवा में जुट गया। तभी एक ऐसी घटना घटी कि वह उसे गलत समझ बैठा। उसे इतनी ग्लानि हुई कि घर से निकल पड़ा। चलते-चलते उसका शरीर थक गया। न कहीं खाने की व्यवस्था, न ठहरने की सुख-सुविधा, परिणामतः यह हुआ कि तीव्र ज्वर ने उसे जकड़ लिया और उसे एक पेड़ के नीचे आश्रय लेने को विवश होना पड़ा। उसी समय एक विधवा उधर से निकली। शायद उसने पानी माँगा था या वह कराह रहा था। वह तुरंत उसके पास गई। छूने पर उसका हाथ जैसे तपते तवे पर पड़ा हो। करुणा-द्रवित होकर वह बोल उठी, “हाय राम, तुझे तो तेज़ ज्वर है।”
वह उसे अपने घर ले गई। कई दिनों की उसकी ममता-पूर्ण सेवा-सुश्रुषा के बाद ही उसे ज्वर से मुक्ति मिल सकी, परंतु तभी एक और ज्वर में वह फँस गया। उस विधवा का एक देवर था और एक थी बहनोई। देवर चाहता था कि वह उसकी होकर रहे। बहनोई मानता था कि उस पर उसका अधिकार है। लेकिन वह किसी के पास नहीं रहना चाहती थी। एक दिन दुखी होकर उसने शरत से कहा, “तुम अब ठीक हो गए हो, चलो मैं भी तुम्हारे साथ चलती हूँ।” और कहीं जाने को वह चुपचाप उसके साथ निकल पड़ी। इस निकल पड़ने के पीछे मात्र मुक्ति की चाह थी, लेकिन वह अभी कुछ ही दूर जा पाई थी कि उस विधवा के दोनों प्रेमी वहाँ आ पहुँचे। उन्होंने किसी से कुछ नहीं पूछा, जी भरकर शरत को पीटा और चीखती-चिल्लाती विधवा को वापस ले गए। फिर उसका क्या हुआ, शरत कभी नहीं जान सका। लेकिन वह समझ गया कि एक-दूसरे के विरोधी होते हुए भी लुच्चे-लफंगों में एकता होती है और भले लोग अधिक होते हुए भी एक-दूसरे से छिटकते-छिटकते रहते हैं। कथा-शिल्पी शरतचंद्र के प्रसिद्ध उपन्यास ‘चरित्रहीन’ का आधार यही घटनाएँ बनीं और इसी समय उसकी रूपरेखा उसके मस्तिष्क में उभरी।
वह पूरी के मार्ग पर आगे बढ़ गया। फिर गाँव-गाँव में आतिथ्य लेकर जब वह घर लौटा तो उसका चेहरा इतना विकृत हो गया था कि पहचाना तक नहीं जाता था। सुना गया कि प्रसिद्ध गणितज्ञ पी. बसु के घर उसने आश्रय लिया था। एकाध बार चोर-डाकुओं के दल में भी पड़ जाने की बात सुनी जाती है। असल में वह इतना दुस्साहसी था कि उसके बारे में नाना प्रकार की कथाएँ चल निकलती थीं। उसका स्वभाव था कि अपने मन की बात कभी किसी से नहीं कहता था। परंतु अभिनय करना उसे खूब आता था। झूठ को सच बनाकर चलाने की कला में वह निष्णात था। इस सब अभिज्ञता के पीछे परिवार की स्थिति थी जो सचमुच बहुत खराब हो चुकी थी। दादी का देहांत हो चुका था। वे तो किसी तरह परिवार के मान की रक्षा करती आ रही थीं। पर अब सबके सामने एक बहुत बड़ा शून्य था। कर्ज़ लेने की एक सीमा होती है। निश्चय ही ‘शुभदा’ की कृष्णा बुआ की तरह किसी ने कहा होगा, “अपने बाप से कुछ उपाय करने को, कुछ कमाने को कहो। नहीं तो मैं दुखी गरीब, रुपया-पैसा कुछ न दे सकूँगी।”
इस प्रकार दरिद्रता और अपमान को सहने की उसकी माँ की शक्ति सीमा का अतिक्रमण कर गई थी। पर जाए तो वह कहाँ जाए? उसके माता-पिता¹ कभी के स्वर्गवासी हो चुके थे। परिवार छिन्न-भिन्न हो गया था। भाइयों की आर्थिक स्थिति ज़रा भी उत्साहजनक नहीं थी। फिर भी जब उसके लिए देवानंदपुर में रहना असंभव हो गया तो डरते-डरते उसने अपने छोटे काका अघोरनाथ को चिट्ठी लिखवाई। अघोरनाथ ने उत्तर दिया, “चली आओ!” शरत फिर देवानंदपुर नहीं लौटा। यहाँ उसका सारा जीवन घोर दारिद्र और अभाव में ही बीता। माँ और दादी के रक्त और आँसुओं से इस गाँव के पथ-घाट भी गे हुए हैं। दरिद्रता के जो भयानक चित्र कथाशिल्पी शरत ने ‘शुभदा’ में खींचे हैं, उनके पीछे निश्चय ही उसकी यह अभिज्ञता रही है। इसी यातना की नींव में उसकी साहित्य-साधना का बीजारोपण हुआ। यहीं उसने संघर्ष और कल्पना से प्रथम परिचय पाया। इस गाँव के ऋण से वह कभी मुक्त नहीं हो सका।
1. “उस समय वह सोच भी नहीं सकता था कि मनुष्य को दुख पहुँचाने के अलावा भी साहित्य का कोई उद्देश्य हो सकता है।” लेखक ने ऐसा क्यों कहा? आपके विचार से साहित्य के कौन-कौन से उद्देश्य हो सकते हैं?
2. पाठ के आधार पर बताइए कि उस समय के और वर्तमान समय के पढ़ने-पढ़ाने के तौर-तरीकों में क्या अंतर और समानताएँ हैं? आप पढ़ने-पढ़ाने के कौन से तौर-तरीकों के पक्ष में हैं और क्यों?
3. पाठ में अनेक अंश बाल सुलभ चंचलताओं, शरारतों को बहुत रोचक ढंग से उजागर करते हैं। आपको कौन सा अंश अच्छा लगा और क्यों?
4. नाना के घर किन-किन बातों का निषेध था? शरत को उन निषिद्ध कार्यों को करना क्यों प्रिय था?
5. आपको शरत और उसके पिता मोतीलाल लाल के स्वभाव में क्या समानताएँ नज़र आती हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
6. क्या अभाव, अधूरापन मनुष्य के लिए प्रेरणादायी हो सकता है?
7. “जो रुदन के विभिन्न रूपों को पहचानता है वह साधारण बालक नहीं है। बड़ा होकर वह निश्चय ही मनस्तत्व के व्यापार में प्रसिद्ध होगा।” अघोर बाबू की इस टिप्पणी पर अपनी टिप्पणी कीजिए।
८. शरतचंद्र की जीवन की घटनाओं से आपके जीवन की जो भी घटना मिलती-जुलती है, उसके बारे में लिखिए। ९. क्या आप अपने गाँव और परिवेश से कभी मुक्त हो सकते हैं?
शब्दार्थ और टिप्पणी
| | | | | : - - - | : - - - | : - - - | | नवासा | - | बेटी का बेटा, नाती | | पैरेलल बार | - | समानांतर बाड़ (बाँस की बनी रोक) | | निस्तब्धता | - | खामोशी | | यायावर प्रकृति | - | घुमक्कड़ी स्वभाव | | कृतार्थ | - | परोपकार, पुरुषार्थ, संतुष्ट अनुभव करना | | अपरिग्रही | - | किसी से कुछ ग्रहण न करने वाला | | स्वल्पाहारी | - | कम मात्रा में भोजन करने वाला | | आच्छन्न | - | घिरा हुआ | | स्निग्धहरित प्रकाश | - | ऐसा हरा प्रकाश जिसमें चमक और शीतलता हो | | आँखें जुड़ाने लगीं | - | आँखों में तृप्ति का भाव | | पुलक | - | प्रसन्नता | | विदीर्ण | - | भेदना | | मनस्तत्व | - | वाद्य संबंध | | पारितोषिक | - | पुरस्कार | | शाद्वल | - | नई हरी घास से युक्त | | अपरिसीम | - | जिसकी कोई सीमा न हो | | आजानबाहु | - | जिसकी घुटनों तक बाहें हों | | प्रत्युत्पन्नमति | - | प्रतिभाशाली, जिसे उचित उत्तर तत्काल सूझ जाए | | हतप्रभ विमूढ़ | - | हैरान, कुछ समझ में न आना | | आत्मोत्सर्ग | - | आत्मबलिदान | | सरंजाम | - | तैयारी, प्रबंध (होना, करना), काम की अंतिम अवस्था | | मूड़ी | - | मुरमुरे, चावल का भुना रूप | | निरुद्वेग | - | शांत, उद्वेगरहित | | खिरनियाँ | - | पीला फल, एक फलवृक्ष | | कमचियाँ | - | बाँस आदि की पतली टहनी | | निविड़ | - | घना, घोर | | स्फुरण | - | काँपना, हिलना, फड़कना | | गल्प | - | कथा, कहानी | | धर्मशीला | - | वह स्त्री जो धर्म के अनुसार आचरण करे | | पदस्खलन | - | अपने मार्ग से भटकना, पतन होना | | अपाठ्य पुस्तकें | - | न पढ़ी जाने योग्य पुस्तकें | | अभिज्ञता | - | जानना |
मकबूल फिदा हुसैन
(सं. 1915 - 2011)
विष्णु प्रभाकर
(सं. 1912 - 2009)
प्रेमबंधु और विष्णु नाम से लेखन की शुरुआत की। बाद में प्रभाकर भी जुड़ गया। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले के एक गाँव में हुआ लेकिन बाल्यकाल हरियाणा में गुज़रा। वहीं पढ़ाई हुई, उसके बाद नाटक कंपनी में अभिनय से लेकर मंत्री तक का काम किया। मौलिक लेखन के अतिरिक्त विष्णु प्रभाकर 60 से अधिक पुस्तकों का संपादन भी कर चुके हैं। कहानी, उपन्यास, जीवनी, रिपोर्ताज, नाटक आदि विधाओं में रचना की। आवारा मसीहा (शरतचंद्र की जीवनी); प्रकाश और परछाइयाँ, बारह एकांकी, अशोक (एकांकी-संग्रह); नव प्रभात, डॉक्टर (नाटक); ढलती रात, स्वप्नमयी (उपन्यास); जाने-अनजाने (संस्मरण) आदि इनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।
विष्णु प्रभाकर की रचनाओं में स्वदेश प्रेम, राष्ट्रीय चेतना और समाज-सुधार स्वर प्रमुख रहे जो सरकारी नौकरी छोड़ने का कारण बने। ‘आवारा मसीहा’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आजीवन वे गांधीवादी विचारों से प्रभावित रहे। मृत्यु से पहले उन्होंने निर्णय लिया था कि चिकित्सा के क्षेत्र में शोधरत शोधार्थियों के लिए वे अपना शरीर दान करेंगे। ऐसा ही हुआ। मृत्योपरांत उनका शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली को सौंप दिया गया।